1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक हाथ में माइक लिए गाना गाते हुए चाय बनाते हैं ये अंकल, वायरल Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

एक हाथ में माइक लिए गाना गाते हुए चाय बनाते हैं ये अंकल, वायरल Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 08, 2024 08:59 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 08:59 pm IST

डॉली के बाद सोशल मीडिया पर एक और चायवाला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वायरल हो रहा चायवाला अपने एक हाथ में माइक लिए गाना गाते चाय बना रहा है।

गाना गाते हुए अंकल का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
गाना गाते हुए अंकल का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

डॉली चायवाला के के बाद सोशल मीडिया पर अब सिंगर चायवाला का वीडियो तहलका मचा रहा है। वीडियो में एक अधेड़ उम्र के अंकल एक हाथ में माइक लिए गाना गाते हुए चाय बनाते नजर आ रहे हैं। अंकल अपने एक हाथ से माइक पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ से बर्तन में बन रही चाय को चमचे से चला रहे हैं। वहीं, दुकान पर बैठे लोग चाय की चुस्की के साथ उनके गाने का भी आनंद ले रहे हैं। अंकल का नाम विजयभाई पटेल है। वीडियो में अंकल अपनी दुकान पर चाय बनाते हुए किशोर कुमार की 1972 की फिल्म ‘अमर प्रेम’ का सुपरहिट गाना ‘चिंगारी कोई भड़के’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। चाय बनाते वक्त वह लोगों को अपना हुनर दिखा सके। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक म्यूजिक सेट का इंतजाम किया हुआ है।

डॉली के बाद वायरल हुआ सिंगिंग चायवाला  

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुंबई के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। चाय के साथ विजयभाई पटेल के गाने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो के शेयर करने के बाद खबर लिखे जाने तक इसे 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- "सूरत के विजयभाई पटेल कई सालों से डुमस में चाय की लॉरी चला रहे हैं। विजयभाई की चाय मीठी होती है और उससे भी मीठी उनकी आवाज है। लोग दूर-दूर से विजयभाई की चाय पीने और उनके गाने सुनने आते हैं।"

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद तमाम लोग इस सिंगर चायवाले पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस चाय पे तो चर्चा जरूर होनी चाहिए।’ दूसरे ने लिखा, ‘अंकल जी ने अपने बिग बॉस में जाने के लिए रास्ते खोल दिए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘विजय भाई सूरत में.. चाय वाले डॉली को बिल गेट्स मिलने आया, इनको कौन-कौन मिलने आएगा?’

ये भी पढ़ें:

नेता जी की सादगी तो देखिए! 14 साल तक सत्ता पर रहे काबिज, जब हारे तो साइकिल लेकर PMO से निकल पड़े इस देश के पीएम - VIDEO

Video: लो भाई अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा', फूलों के सेज में बैठकर करतब दिखाते Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।