1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई में तो भारतीय की निकल पड़ी! जीत लिया 2.25 करोड़ रुपये का जैकपॉट

दुबई में तो भारतीय की निकल पड़ी! जीत लिया 2.25 करोड़ रुपये का जैकपॉट

 Published : Jun 25, 2024 06:07 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 06:07 pm IST

दुबई में काम करने वाले एक भारतीय की किस्मत रातों रात बदल गई है। आंध्र प्रदेश के रहे वाले नागेंद्रम बोरुगद्दा नें दुबई में 2.25 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता है।

Indian wins jackpot in Dubai (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Indian wins jackpot in Dubai (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

दुबई: सोचिए आप किसी दूसरे मुल्क में काम करने गए हों और अचानक आपके ऊपर पैसों की बरसात होने लगे तो क्या होगा। आप सोच रहे होगे यह सब फिल्मी बाते हैं और रियल लाइफ में ऐसा कहां होता है। अरे रुकिए जनाब, हम आपको जो बताने जा रहे हैं वो जानकार आपको यकीन हो जाएगा कि रियल लाइफ में भी ऐसा होता है। ऐसा हुआ है भारत के रहने वाले नागेंद्रम बोरुगद्दा के साथ जो दुबई में काम करते हैं।

करोड़ों का जैकपॉट

भारत के 46 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन ने सालों तक पैसों की बचत करने और समझदारी से निवेश करने के बाद दुबई में तकरीबन 2.25 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता है। ‘खलीज टाइम्स’ में मंगलवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, आंध्र प्रदेश के नागेंद्रम बोरुगद्दा 2019 से नेशनल बॉन्ड में 100 दिरहम का निवेश कर रहे हैं। 2017 से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे बोरुगद्दा की 18 वर्षीय एक बेटी और 16 वर्षीय एक बेटा है। 

सपने जैसी है जीत 

अखबार ने बोरुगद्दा के हवाले से कहा, ‘‘मैं अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए संयुक्त अरब अमीरात आया था। यह जीत किसी सपने की तरह लगती है।’’ नागेंद्रम बोरुगद्दा का परिवार भी बेहद खुश है। (भाषा) 

यह भी पढ़ें: 

चीन चांद से ले आया 25 लाख साल पुरानी मिट्टी और चट्टान, जानें कैसे

Russia Terror Attack: आतंकी हमलों से दहला रूस का दागिस्तान क्षेत्र, जानें अब तक कितने लोगों की हुई मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश