1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसा कमाना कोई इस बंदे से सीखे, शख्स का जुगाड़ देख हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

पैसा कमाना कोई इस बंदे से सीखे, शख्स का जुगाड़ देख हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2024 09:49 am IST,  Updated : May 21, 2024 09:49 am IST

एक ऑटोवाले ने एक्स्ट्रा पैसा कमाने के लिए ऐसी तरकीब लगाई जिसके बारे में आपने तो क्या किसी दूसरे ऑटोवाले ने भी नहीं सोचा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर गिरे लोहे को उठाने के लिए शख्स ने अपने ऑटो में लगाया मैग्नेट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। कोई पैसा बचाने के लिए जुगाड़ बैठाता है तो कोई पैसा कमाने के लिए जुगाड़ लगाता हुआ दिखता है। और यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिसमें लोग जुगाड़ करते हुए नजर आएंगे। कोई घर में रखे ड्रम मे जुगाड़ लगाकर उसे कूलर बनाकर अपना पैसा बचा रहा है तो कोई इंसान लोगों को जुगाड़ से सड़क पार कराकर पैसा कमा रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जुगाड़ के तमाम वीडियो मौजूद हैं जो आपको पूरी तरह से भौंचक्का कर सकता है। अब अगर आपके पास सोशल मीडिया पर ढूंढने का समय नहीं है तो फिर इस खबर को ही पढ़ लीजिए। इसमें भी एक गजब का जुगाड़ देखने को मिलेगा।

शख्स ने पैसा कमाने के लिए लगाया गजब का दिमाग

आप जब भी कभी सड़क पर पैदल कहीं जाते हैं तो कई बार आपके पैर में कोई ना कोई लोहा टकरा जाता होगा। अगर आप किसी लंबी सड़क पर दूर तक पैदल जाएंगे तो ऐसा कई बार हो सकता है। इस बात पर गौर करके शख्स ने पैसा कमाने की एक तरकीब निकाली। शख्स ने अपने ऑटो के नीचे कई सारे मैग्नेट लगा दिए। इसके बाद वह जब भी किसी रूट पर जाता तो सड़क पर गिरा हुआ लोहा उससे चिपक जाता है और फिर वह उसे बेचकर पैसा कमाता है। वायरल हो रहे वीडियो में वह कहता है कि, 'मैं 40-50 किलोमीटर दूर से आता हूं अपनी गाड़ी लेकर। तो मैंने मैग्नेट लगाया है जिसमें रोड पर गिरा हुआ लोहा चिपक जाता है। मेरे डीजल का खर्चा इससे निकल जाता है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर)  पर @rishibagree नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शख्स एक साथ सड़क भी साफ कर रहा है और पैसा भी कमा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो बहुत बढ़िया आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिमाग तो लगाया है बंदे ने। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे अपने आइडिया को कॉपीराइट करवा लेना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह टेक्निक इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

कितना बेरहम है यह इंसान जिसने दूध पी रहे कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा दी गाड़ी, देखें दर्दनाक Video

ये वाले अंगूर खट्टे नहीं धारदार हैं भईया, Viral Video वीडियो देख आप भी हो जाएंगे सहमत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।