1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कितना बेरहम है यह इंसान जिसने दूध पी रहे कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा दी गाड़ी, देखें दर्दनाक Video

कितना बेरहम है यह इंसान जिसने दूध पी रहे कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा दी गाड़ी, देखें दर्दनाक Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2024 08:05 am IST,  Updated : May 21, 2024 08:05 am IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएंगी। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने कुत्ते के बच्चे पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा दी अपनी गाड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक वो लोग होते हैं जिनके दिल में हर किसी के लिए दया और प्यार होता है। अब चाहे वह कोई इंसान हो या फिर कोई जानवर हो। वह आदमी हर किसी के एक जैसा भाव रखता है और हर किसी की मदद करने को तैयार रहता है। वहीं दूसरी तरफ आपको ऐसे लोग देखने को मिल जाएंगे जिनके दिल में दूसरों के लिए दया, भाव, प्यार जैसी कोई भावना ही नहीं होती है। सामने वाला जिंदा रहे या फिर मर जाए, उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बेरहम इंसान का वीडियो वायरल हो रहा है।

शख्स ने कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा दी अपनी गाड़ी

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो जाएगा और उसकी आंखें नम हो जाएंगी। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ते का एक बच्चा अपनी मां का दूध पी रहा है। तभी सामने से एक शख्स अपनी गाड़ी में सवार होकर उनकी तरफ आता हुआ नजर आता है। गाड़ी देखकर कुतिया हट जाती है मगर उसका बच्चा नहीं हट पाता है। शख्स यह पता किए बिना कि दोनों वहां से हटे हैं या नहीं, वह अपनी गाड़ी आगे ले जाता है और कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा देता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से भावुक हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब और कहां का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत गलत है ये, इसको गिरफ्तार करके जेल में डालना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- बेजुबानों का दर्द नहीं समझते कुछ लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- कैसे इस निर्दयी को ये मासूम जानवर नहीं दिखाई दिया? ईश्वर इसे भी ऐसे ही सजा दे। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये इंसान नहीं हैवान है।

ये भी पढ़ें-

ये वाले अंगूर खट्टे नहीं धारदार हैं भईया, Viral Video वीडियो देख आप भी हो जाएंगे सहमत

VIDEO: शख्स ने बस एक हफ्ते की ट्रेनिंग ली और अब नौकरी कर कमा रहा है 66 लाख रुपए सालाना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।