1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जंगल में सुनसान सड़क पर आधी रात लड़की ने गाड़ी के आगे बनाई रील, लोगों ने कहा - बारिश में भी इसने आग लगा दी

Video: जंगल में सुनसान सड़क पर आधी रात लड़की ने गाड़ी के आगे बनाई रील, लोगों ने कहा - बारिश में भी इसने आग लगा दी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 08, 2024 11:58 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 11:58 pm IST

लड़की जिस तरह से आधी रात सुनसान सड़क पर डांस करते हुए रील बना रही है, उसे देख रास्ते से गुजरने वाला कोई भी शख्स डर जाएगा।

डांस करती हुई लड़की- India TV Hindi
डांस करती हुई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वायरल होने का जो सबसे आसान तरीका है, उनमें से एक डांस वीडियो बनाकर पोस्ट करना। आज कल व्यूज और लाइक्स के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर गुजर रहे हैं। कुछ ऐसा ही अनोखा कारनाम एक लड़की ने कर दिखाया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टिप टिप बरसा पानी पर लड़की ने किया डांस

वीडियो में लड़की वन पीस सूट में आधी रात के अंधेरे में जंगल में डांस कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने पीले रंग का वन पीस ड्रेस पहना है। वह अपने किसी साथी के साथ आधी रात को जंगल के रास्ते में अपनी गाड़ी को किनारे खड़ी की है। लड़की कार से बाहर निकलकर उसके सामने डांस कर रही है। लड़की ने गाड़ी के डैशबोर्ड पर कैमरा लगाया हुआ है। बाहर हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है। ऐसे में लड़की बाल खोले 'टिप-टिप बरसा पानी...' गाने पर डांस कर रही है। इतनी अंधेरे में लड़की ने इस तरह का वीडियो क्यों बनाई ये किसी के भी सोच से परे है। लड़की ने डांस करते हुए भले ही अपनी जान खतरे में डाली हो और राहगीरों को रात के अंधेरे में डराया हो, लेकिन लड़की के डांस की तारीफ किए बिना आप रह नहीं पाएंगे। डांस स्टेप में लड़की के तीखे तेवर और मदहोश अदाएं देख आप वीडियो को बार-बार देखना चाहेंगे। 

वीडियो देख यूजर्स ने लड़की पर लुटाया अपना प्यार

कार से बाहर निकल कर डांस कर रही लड़की को देख कोई भी राहगीर बुरी तरह से डर जाएगा। लेकिन मैडम को किसी की परवाह नहीं है, बस फेमस होने के लिए रील बननी चाहिए। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Sarvagy_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर लड़की के खूब मजे ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Video: लो भाई अब मार्केट में आ गए 'वाइब्रेशन बाबा', फूलों के सेज में बैठकर करतब दिखाते Video हुआ वायरल

एक हाथ में माइक लिए गाना गाते हुए चाय बनाते हैं ये अंकल, वायरल Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।