1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Spiderman को मिला नया रोजगार, मजदूरी करते देख लोगों ने कहा- सिर्फ इधर-उधर दीवार पर लटकने से घर नहीं चलता

Spiderman को मिला नया रोजगार, मजदूरी करते देख लोगों ने कहा- सिर्फ इधर-उधर दीवार पर लटकने से घर नहीं चलता

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 06:44 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों स्पाइडर मैन को मजदूरी करते हुए देखा जा रहा है। इससे पहले वह एक छत पर रोटियां बनाते हुए दिखा था। उससे भी पहले स्पाइडर मैन बुजुर्ग महिला को सड़क पार कराते देखा गया था।

सिर पर ईंट ढोते हुए स्पाइडर मैन- India TV Hindi
सिर पर ईंट ढोते हुए स्पाइडर मैन Image Source : SOCIAL MEDIA

Spiderman ने हम सबके बचपन को बहुत ही रोमांचक बनाया है। हममें से अधिकतर लोगों का फेवरेट कैरेक्टर स्पाइडर मैन ही हुआ करता था। ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों से छलांग लगाना, लड़की को बचाना और पूरी दुनिया की नजरों में सुपरहीरो होना, आज भी उसकी यादें हमारे दिमाग में कुछ ऐसी ही हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर स्पाइडर मैन का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इस नए रूप में स्पाइडर मैन मजदूरी करते हुए दिखाई दे रहा है।

मजदूरी करता नजर आया स्पाइडर मैन

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पाइडर मैन अपने सिर पर ईंट रखकर ढो रहा है। ईंट को वह एक जगह से दूसरी जगह पर डालते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां स्पाइडर मैन मजदूरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले इस नए स्पाइडर मैन का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक बूढ़ी औरत का हाथ पकड़ कर उसे सड़क पार करने में मदद करते हुए दिख रहा था। वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्पाइडर मैन छत पर रखे चूल्हे पर रोटी बना रहा था। 

नए स्पाइडर मैन को देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

आपको बता दें कि, यह स्पाइडर मैन जयपुर का एक लड़का है जो स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर लोगों की मदद कर रहा है। स्पाइडर मैन के इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन लोगों ने देखा और 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को सोशल मीडिा प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर jaipur_ka_spiderman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए कहा- स्पाइडर मैन दीवार पर लटकने के लिए दीवार बना रहा है। दूसरे ने लिखा- लगता है स्पाइडर मैन को समझ में आ गया है कि इधर-उधर दीवार पर लटकने से घर नहीं चलता।

ये भी पढ़ें:

किसान ने SDM साहब को मारा ऐसा थप्पड़ कि जमीन पर गिर पड़े अधिकारी, देखें ये वायरल Video

VIDEO: 'बेली डांस' देखने दुबई पहुंचा डॉली चायवाला, कहा - मैंने पहली बार...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।