1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: 'बेली डांस' देखने दुबई पहुंचा डॉली चायवाला, कहा - मैंने पहली बार...

VIDEO: 'बेली डांस' देखने दुबई पहुंचा डॉली चायवाला, कहा - मैंने पहली बार...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 04:37 pm IST

डॉली चायवाला कुछ दिन पहले दुबई गया हुआ था, जहां वह बेली डांस देखते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बेली डांसर के साथ डॉली चायवाला- India TV Hindi
बेली डांसर के साथ डॉली चायवाला Image Source : SOCIAL MEDIA

डॉली चायवाला अब पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। हाल में ही वह मालदीव में चाय की टपरी लगाते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ऐसे ही डॉली चायवाला का एक और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेली डांस देखते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर डॉली के खूब मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें भी अब डॉली चायवाला की तरह चाय की टपरी खोलनी है, इसमें बहुत ज्यादा स्कोप है। 

'बेली डांस' देखते हुए मिला डॉली चायवाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉली दुबई पहुंचा हुआ है। जहां उसने शेख वाले कपड़े पहना हुआ है। वीडियो में डॉली काफी खुश नजर आ रहा है और वह बेली डांस का लुत्फ उठा रहा है। वीडियो को उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @dolly_ki_tapri_nagpur से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा है- पहली बार बेली डांस देखने को मिला। उसके इस वीडियो को 76 लाख लोगों ने देखा और 4 लाख लोगों ने लाइक किया है।

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका है डॉली चायवाला

बता दें कि डॉली चायवाला ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स को चाय पिलाकर रातों-रात स्टार बन गया था। बिल गेट्स जब से उसकी टपरी से चाय पीकर गए हैं, तब से डॉली की तो किस्मत ही बदल गई है। डॉली अपने चाय बनाने के अनोखे स्टाइल के कारण भी सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे। बिल गेट्स से मिलने के बाद ही डॉली विदेशों में घूमते हुए देखा जाने लगा। उसने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव और दुबई के कई वीडियो शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें:

छाते के साथ ऐसा धांसू जुगाड़ देख इम्प्रेस हुए आनंद महिंद्रा, Video शेयर कर बताया मुंबई की बारिश से बचने का सबसे बढ़िया Idea

चाइनीज माल की कोई गारंटी नहीं; लॉन्चिंग के बाद ब्लास्ट हुआ रॉकेट रिहायशी इलाके में गिरा, Viral Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।