1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छाते के साथ ऐसा धांसू जुगाड़ देख इम्प्रेस हुए आनंद महिंद्रा, Video शेयर कर बताया मुंबई की बारिश से बचने का सबसे बढ़िया Idea

छाते के साथ ऐसा धांसू जुगाड़ देख इम्प्रेस हुए आनंद महिंद्रा, Video शेयर कर बताया मुंबई की बारिश से बचने का सबसे बढ़िया Idea

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 04:05 pm IST

देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपनी नई पोस्ट में मुंबई की बारिश के दौरान छाते के अनूठे इस्तेमाल का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया पोस्ट- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया पोस्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

मानसून आने को है और इस बीच देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए मुंबई के लोगों बारिश से बचने का सबसे बढ़िया तरीका बताया है। वीडियो में छाते के इस्तेमाल करने का नया तरीका बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बारिश से बचने के लिए छाते को हाथ में लेकर चलने के बजाय उसे अपनी पीठ में फंसा लेता है और फिर अपने काम के लिए बाहर निकल पड़ता है।

छाते का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा आपने

शख्स ने छाते को पीठ पर लटकाने के लिए छाते में दो हैंगरों को फंसाया हुआ है और फिर उसे पिट्ठू बैग की तरह छाता सहित ही लटका लेता है। इसके बाद शख्स अपने दोनों हाथों में समान लेता है और आगे की ओर बढ़ जाता है। वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है- "आखिरकार, इस मानसून में मुंबई में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि, हमारे हिसाब से ये अभी बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन शायद अब समय आ गया है कि हम इस बारिश से बचने की फुलप्रूफ प्लान बनाकर चलें। ऐसे में पहनने योग्य छाते (Wearable Umbrella) के बारे में सोचना एक अच्छा विचार हो सकता है।' 

काफी लोग महिंद्रा को फॉलो करते हैं

महिंद्रा द्वारा शेयर किए हुए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख लोगों ने देखा और साढ़े पांच हजार लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि एक्स पर आनंद महिंद्रा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 11 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉले करते हैं। वे अक्सर अपने एक्स हैंडल से इनोवेटिव और मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें:

Viral Video: तिहाड़ जेल से 5 साल बाद लौटा लड़का, देखते ही खुशी से झूम उठीं दादी

चाइनीज माल की कोई गारंटी नहीं; लॉन्चिंग के बाद ब्लास्ट हुआ रॉकेट रिहायशी इलाके में गिरा, Viral Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।