1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: तिहाड़ जेल से 5 साल बाद लौटा लड़का, देखते ही खुशी से झूम उठीं दादी

Viral Video: तिहाड़ जेल से 5 साल बाद लौटा लड़का, देखते ही खुशी से झूम उठीं दादी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2024 01:55 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 01:55 pm IST

एक शख्स 5 साल बाद तिहाड़ जेल से अपने घर लौटता है। जिसके बाद उसे देखकर उसकी दादी इतनी भावुक हो जाती है कि उसे खूब प्यार करने लगती हैं।

पोते को प्यार करती दादी।- India TV Hindi
पोते को प्यार करती दादी। Image Source : SOCIAL MEDIA

अक्सर आपने सुना होगा कि बच्चा दादा-दादी के लाड-प्यार में बिगड़ जाते हैं लेकिन वे कितने भी बिगड़े क्यों न हो। अपना बच्चा आखिर में दिल का टुकड़ा ही होता है। खासतौर पर दादा-दादी के लिए। कुछ ऐसा ही प्यार दादी और पोते के बीच देखने को मिला। जहां पोता 5 साल बाद जब तिहाड़ जेल से घर लौटता है। पोते के घर लौटते ही दादी उसे देखते ही खुशी से झूम उठती हैं। वह अपने पोते की आने की खुशी में उसे खूब लाड-प्यार करती हैं। दादी और पोते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। पोते के लिए दादी का ऐसा रिएक्शन देख लोग भावुक हो गए। वहीं, कुछ लोग ऐसे पोते पर ताने भी दे रहे हैं। 

पोता जेल से आया घर, दादी खुशी के मारे उछल पड़ीं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @himanshu_drall_01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने घर लौटता है और उसे देखकर उसकी दादी इतनी भावुक हो जाती है कि उसे खूब प्यार करने लगती है। वीडियो में यह बताया गया है कि लड़का तिहाड़ जेल से 5 साल बाद घर लौटा है। इसी वजह से दादी उसे देखकर इतनी खुश दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के की दादी सो रही हैं। लड़का घर आते ही अपनी दादी को नींद से जगाता है और फिर दादी उसे देखते ही खुश हो जाती हैं। दादी बिस्तर पर ही उसे प्यार करने लगती हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 75 लाख व्यूज मिल चुके हैं और वहीं, कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो फेक है या फिर स्क्रिप्टेड है। वहीं कई लोगों ने कहा कि वो शख्स जेल से आया है, इसे इतना ग्लोरिफाई करना बिल्कुल गलत है।

ये भी पढ़ें:

चाइनीज माल की कोई गारंटी नहीं; लॉन्चिंग के बाद ब्लास्ट हुआ रॉकेट रिहायशी इलाके में गिरा, Viral Video

ये तो क्रूरता की हद है! कुत्ते को गाड़ी के पीछे बांध सड़क पर घसीटा, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।