1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PM मोदी के स्वागत में लहंगा चोली पहने रशियन बच्ची ने किया भांगड़ा, डांस के इस Video पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

PM मोदी के स्वागत में लहंगा चोली पहने रशियन बच्ची ने किया भांगड़ा, डांस के इस Video पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 09, 2024 09:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 09:55 pm IST

रूस में पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान एक कार्यक्रम में रूसी महिलाएं मॉस्को में रेड स्क्वायर के सामने भांगड़ा करते हुए देखी गई लेकिन उन महिलाओं के साथ डांस कर रही एक छोटी सी बच्ची ने पूरे इंटरनेट का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

ढोल की धुन पर डांस करती हुई बच्ची- India TV Hindi
ढोल की धुन पर डांस करती हुई बच्ची Image Source : SOCIAL MEDIA

5 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर रूस गए हुए थे। वहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के साथ आर्थिक सहयोग और यूक्रेन समेत विभिन्न विषयों पर द्विपक्षीय चर्चा की। रूस पहुंचने के बाद पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में मॉस्को के रेड स्कॉयर में एक इवेंट भी आयोजित की गई थी। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पीएम मोदी के स्वागत में ढोल पर नाची बच्ची

इस इवेंट के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वीडियो देख यूजर्स का तो दिन ही बन गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में रूस की एक छोटी सी बच्ची पंजाबी आउट फिट में नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि बच्ची ने पीले रंग का लहंगा चोली पहन रखा है साथ में और साथ में उसने अपने सिर पर चुनरी भी ओढ रखी है। वह ढोल की धुन पर दिल खोलकर डांस कर रही है। वीडियो में बच्ची कभी भांगड़ा करते तो कभी ढोल पर थिरकते नजर आ रही है। वहीं, बच्ची के आसपास मौजूद लोग भी भांगड़ा कर रहे हैं। वीडियो में छोलक के बजने का आवाज साफ तौर पर सुनाई दे रहा है। इस क्यूट सी बच्ची का भांगड़ा देख लोगों के चेहरे पर स्माइल आ गई। वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया। लहंगा चोली पहने ढोल पर डांस कर रही बच्ची बेहद ही क्यूट लग रही है।

लोगों को खूब पसंद आया ये Video

वीडियो को समाचार एजेंसी ANI ने अपने X हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर बच्ची की क्यूटनेस पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने बच्ची की क्यूटनेस की जमकर तारीफ की। वहीं, कुछ यूजर्स ने बच्ची के लिए क्यूट, प्यारी, खूबसूरत जैसे कमेंट करते हुए लव रिएक्ट किया है। आपको इस बच्ची का डांस कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। 

ये भी पढ़ें:

भंडारे में पूड़ी बेलते दिखा Spiderman, लोगों ने कहा- "लगता है अंकल बेन की तेरहवीं है"

पैसों में आग लगाना इसे कहते हैं, नोटों की गड्डियों को बॉर्नफायर में फेंकते दिखा शख्स, Video देख घूमा लोगों का दिमाग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।