1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रक ड्राइवर ने हेल्पर की निकाली भर्ती, Qualification सुनकर कमेंट सेक्शन में कूद पड़े लोग

ट्रक ड्राइवर ने हेल्पर की निकाली भर्ती, Qualification सुनकर कमेंट सेक्शन में कूद पड़े लोग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2024 11:02 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 11:52 am IST

एक शख्स ने ट्रक हेल्पर की भर्ती के लिए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। कभी अच्छे डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीब डांस का वीडियो वायरल होता है। कभी लोगों के अच्छे व्यवहार के कारण कोई वीडियो वायरल होता है तो कभी छोटी-मोटी बातों पर लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा रील बनाते, पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते और अजीब हरकत करते लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। मगर अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए फिर आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद लोगो जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ट्रक के पास खड़ा है। उसके एक हाथ में कैमरा है जिससे वह अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए वह कहता है, 'हमें एक हेल्पर की जरूरत है। और कोई भी भाई अगर रहना चाहता हो "गरीब का बच्चा" तो वो अपना नंबर कमेंट बॉक्स में डाले, हम एक्सेप्ट कर लेंगे।' शख्स के मुताबिक भर्ती की Qualification गरीब होना है और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 73.23911591 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 84 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं गरीब का बच्चा हूं भइया। दूसरे यूजर ने लिखा- आवश्यक योग्यता:- गरीब का बच्चा। तीसरे यूजर ने लिखा- सैलरी की बात कर लें। चौथे यूजर ने लिखा- नंबर डाल दिया एक्सेप्ट कर लो। वहीं एक यूजर ने लिखा- तुम अमीर का बच्चा हो या गरीब का।

ये भी पढ़ें-

Video: पाकिस्तान के बंदे ने Keyborad से चलाई Alto कार, लोग बोले- भाई बम बनाते-बनाते तुमलोगों ने ये भी सीख लिया

PM मोदी के स्वागत में लहंगा चोली पहने रशियन बच्ची ने किया भांगड़ा, डांस के इस Video पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।