1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई अब गुटखा वाला ऑमलेट भी आ गया मार्केट में, Video देखने के बाद लोग ले रहे हैं मजे

लो भाई अब गुटखा वाला ऑमलेट भी आ गया मार्केट में, Video देखने के बाद लोग ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2024 02:40 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 02:40 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गुटखा वाला ऑमलेट बनाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
क्या आपने कभी देखा है गुटखा वाला ऑमलेट? Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल कुछ लोगों ने शायद फूड एक्सपेरिमेंट करने का ठेका ले लिया है और वे अपने एक्सपेरिमेंट से फूड लवर्स का दिल तोड़ने में लगे हुए हैं। कुछ लोग अच्छे-खासे फूड आइटम के साथ खतरनाक एक्सपेरिमेंट करते हैं जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। सोशल मीडिया पर अब तक ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोग फूड एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आए हैं। कोई आलू पराठा के साथ एक्सपेरिमेंट करता है तो कोई चाय के साथ करता है। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑमलेट के साथ एक्सपेरिमेंट किया गया है।

ऐसा ऑमलेट कभी खाया है?

आपने आज तक कई जगहों पर अलग-अलग तरह के ऑमलेट खाए होंगे। आपको कहीं का ऑमलेट पसंद आया होगा तो कहीं का नहीं आया होगा। लेकिन क्या आपने कभी गुटखा वाला ऑमलेट खाया है। हैरान हो गए, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें तो ऐसा ही ऑमलेट देखने को मिल रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स गुटखे के पैकेट को फाड़कर अंडे में मिला देता है। इसके बाद वो तवे पर उसे डालकर ऊपर से ब्रेड डालकर गुटखा वाला ऑमलेट बना देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shubham_khatana54 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे खाना है कि थूकना है। दूसरे यूजर ने लिखा- जेल में डाल दो इसको। तीसरे यूजर ने लिखा- खाकर थूकना है या थूककर खाना है। चौथे यूजर ने लिखा- बस ये देखना बाकी था। एक अन्य यूजर ने लिखा- थोड़ा गुटखा के साथ चूना भी मिला लेना।

ये भी पढ़ें-

दोस्तों पर नहीं था भरोसा तो शख्स ने खाने को ताले में किया बंद, Video देखकर लोग ले रहे हैं मजे

इन चचा की नजर में शायद Hygiene जैसा कुछ होता ही नहीं, Video आप सभी को देगा एक जोर का झटका

बहुत बदनाम हैं Thar वाले! भाई ने सीट बेल्ट लगाया फिर भी कट गया चालान, देखें Video

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।