1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रक को ही शख्स ने बना दिया अपना स्विमिंग पूल, Video में दिखा गजब का तरीका

ट्रक को ही शख्स ने बना दिया अपना स्विमिंग पूल, Video में दिखा गजब का तरीका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 11, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 03:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जुगाड़ वाला स्विमिंग पूल देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रक को शख्स ने बना दिया स्विमिंग पूल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में लड़ते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर दिख जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में लोग रील बनाते नजर आएंगे तो किसी वीडियो में कपल अश्लील हरकत करते हुए दिखाई देंगे। और भी तमाम तरह के वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं। मगर अभी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस जुगाड़ के वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

लोगों को जब भी गर्मी बहुत सताती है या फिर गर्मी के मौसम में मौज-मस्ती करने का मन करता है तो अधिकतर लोग के दिमाग में स्विमिंग पूल जाने का ख्याल आता है। लोग स्विमिंग पूल में जाकर मौज-मस्ती भी करते हैं और गर्मी से राहत भी मिल जाती है। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ वाला स्विमिंग पूल देखने को मिला। वायरल वीडियो में एक ट्रक नजर आ रहा है जिसे शख्स ने स्विमिंग पूल बना दिया है। दरअसल ट्रक के लोडिंग एरिया को शख्स ने पॉलीथीन से कवर कर दिया है और फिर उसमें पानी भर दिया है। और इस तरह उसका जुगाड़ वाला स्विमिंग पूल बनकर तैयार हो गया जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मजे करता नजर आया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर duckybhai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- काफी पानी की बर्बादी की। दूसरे यूजर ने लिखा- ये स्विमिंग पूल नहीं ट्रक पूल है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे खुले टैंकर को बैलेंस करना ड्राइवर के लिए रिस्की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- देखकर ही मजा आ गया। वहीं एक यूजर ने लिखा- बेरोजगारी अपने पीक पर है।

ये भी पढ़ें-

Video: धान की रोपाई के समय गर्मी से बचने के लिए दो लोगों ने किया अनोखा जुगाड़

इंडिया वालों ने स्पाइडर मैन को भी काम पर लगा दिया! मजेदार Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।