1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिजली के बिना काम करता है यह देसी ट्रेडमिल, Video देखने के बाद हैरत में पड़ जाएंगे आप

बिजली के बिना काम करता है यह देसी ट्रेडमिल, Video देखने के बाद हैरत में पड़ जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 08, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 02:44 pm IST

कुछ लड़कों ने मिलकर अपना देसी ट्रेडमिल बनाया जिसे चलाने के लिए किसी बिजली की जरूरत नहीं होती है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर रोज कोई ना कोई ऐसा वीडियो नजर आ ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक जुगाड़ के ऐसे कई वीडियो दिख जाते हैं। और इन्हीं वीडियो के बीच में एक या दो वीडियो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। अगर आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपने ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी वायरल हो रहे इस वीडियो को देख सकते हैं। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को ट्रेडमिल के बारे में तो पता ही होगा। जिम में इस मशीन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस मशीन का इस्तेमाल लोग दौड़कर अपने वजन और फैट को कम करने के लिए करते हैं। मगर यह मशीन बिजली से चलती है। वहीं कुछ लड़कों ने अपना दिमाग दौड़ाया और देसी ट्रेडमिल बना दिया जिसे बिजली की जरूरत ही नहीं होती है। दरअसल उन्होंने मिट्टी में दो खंभे गाड़ दिया और उसके बीच की जमीन को पानी से फिसलन भरी मिट्टी बना दी। इसके बाद वो लड़के खंभे को पकड़कर नंगे पांव उस जगह दौड़ रहे हैं। वहीं एक लड़का समय-समय पर पानी डालकर मिट्टी की चिकनाहट को बनाए रखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर adityakumar.balwant.1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख 92 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ट्रेडमिल को उसकी औकात दिखा दी। दूसरे यूजर ने लिखा- सावधानी हटी, दुर्घटना घटी और दांत टूटी। तीसरे यूजर ने लिखा- लाखों रुपये की मशीनों के काम खत्म हो गए। चौथे यूजर ने लिखा- रोनाल्डो के घर मे भी ऐसा नही होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये टैलेंट गांव से बाहर नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

ट्रैक्टर को शख्स ने बना दी रेलगाड़ी, Video देखने के बाद आंखों पर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

'मिर्जापुर 3' देखने के बाद लोगों ने जमकर बनाए Memes, सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।