1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गुलाब को भी नहीं छोड़ा और बना दिए उसके पकौड़े, लोग बोले- 'पाप लगेगा पाप'

Video: गुलाब को भी नहीं छोड़ा और बना दिए उसके पकौड़े, लोग बोले- 'पाप लगेगा पाप'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 12, 2024 07:52 am IST,  Updated : Jul 12, 2024 07:52 am IST

इंटरनेट यूजर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो देखा जिसके बाद उनका दिमाग खराब हो गया है। वीडियो में एक शख्स गुलाब के पकौड़े बनाते हुए नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
एक आदमी ने बनाए गुलाब के पकौड़े जिसका वीडियो वायरल हुआ Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में कुछ लोग अच्छे-खासे खाने वाली चीजों को खराब करने में लगे हुए हैं। ये लोग किसी ना किसी खाने वाले आइटम के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और फिर अपने हिसाब से कुछ नया बना दे रहे हैं। कोई आलू के पराठे से आलू निकालकर उसमें चिप्स भर रहा है तो कोई कोल्ड ड्रिंक डालकर चाय बना रहा है। इतना ही नहीं कोई करेले का आइसक्रीम बना रहा है तो कोई छोले भटूरे का आइसक्रीम बना रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं जिसमें लोग फूड के साथ ऐसे अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की इस लिस्ट में अब एक नया वीडियो जुड़ने जा रहा है।

शख्स ने बनाए गुलाब के पकौड़े

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया देखने को मिल ही जाता है जैसे अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आपने अब तक आलू, पनीर, प्याज, पालक के पकौड़े खूब खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी गुलाब के पकौड़े खाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गुलाब के पकौड़े बनाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी तो यह देखकर हुई कि लोग उस पकौड़े को मजे से खा भी रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @selfish_meee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग भड़क गए और कमेंट में अपना रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने लिखा- पाप लगेगा पाप। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको नरक में अलग से सजा मिलेगी। चौथे यूजर ने लिखा- इसके लिए गरुड़ पुराण में अलग से सजा लिखी हुई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ भी तेल में फ्राई करके उसको डिश बोलके लोगो को खिला दो।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर पेट्रोल डालकर लड़की ने लगाई आग और बीच में करने लगी डांस, वायरल हुआ खौफनाक Video

Video: बंदर के हाथ में बंदूक थमाकर शख्स ने कर दी गलती, इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।