1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर हवाबाजी करके कूल बनने चला था लड़का, अगले ही पल मिल गया फल, Video देखकर लोग ले रहे हैं मजे

बाइक पर हवाबाजी करके कूल बनने चला था लड़का, अगले ही पल मिल गया फल, Video देखकर लोग ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2024 01:09 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 01:09 pm IST

एक लड़के ने बाइक पर स्टंट करते हुए खुद का वीडियो बनाने की सोची। इसके बाद उसने स्टंट करना शुरू किया मगर अगले ही पल में उसी क्लास लग गई।

Screen Grab- India TV Hindi
स्टंट करना लड़के को पड़ गया भारी और गिर गया नीचे Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की जनरेशन के लोगों के सिर पर रील का बुखार काफी चढ़ा हुआ है। और यह बुखार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो रील्स के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। डांस और एक्टिंग करके रील बनाना ठीक है मगर कुछ लड़के खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी रील बनवाते हैं। कोई ट्रेन की गेट पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता है तो कोई बाइक के साथ स्टंट करता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने बाइक के साथ स्टंट करने की कोशिश की मगर उसे उसकी सजा भी भुगतनी पड़ी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का मोटरसाइकिल चलाते हुए कैमरे की तरफ देख रहा है। वह कैमरामैन से कुछ कहता है मगर वीडियो में उसकी आवाज सुनाई नहीं देती है। इसके बाद वह स्टंट करने के लिए अपनी बाइक की स्पीड को बढ़ाता है। लड़का जैसे ही अपनी बाइक को लहराने की कोशिश करता है मगर बैलेंस सही नहीं बनता है और स्टंट शुरू करते ही नीचे गिर जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lovesutta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजे लेने में देरी नहीं की और मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 100 परसेंट संतुष्टि मिली। दूसरे यूजर ने लिखा- और करो हवाबाजी। तीसरे यूजर ने लिखा- खत्म हो गया भाई मैटर। वहीं एक यूजर ने लिखा- निकल गई स्टंटबाजी। एक अन्य यूजर ने लिखा- गया भाई का जबड़ा।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र की सड़क पर टहलता दिखा विशाल मगरमच्छ, खौफनाक Video सोशल मीडिया पर वायरल

इसे कहते हैं देसी टैलेंट! काका ने अपनी सुरीली आवाज से खींचा लोगों का ध्यान, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।