1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के लिए शख्स ने जान की भी परवाह नहीं की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

रील के लिए शख्स ने जान की भी परवाह नहीं की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 04:46 pm IST

एक शख्स ने सिर्फ रील बनाने के लिए ऐसा खतरनाक स्टंट किया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर अभी काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने ट्रैक्टर के साथ किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल पता नहीं क्यों मगर अधिकतर लोगों के सिर पर सिर्फ रील का बुखार चढ़ा हुआ है। हर दूसरा आदमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर फेमस होना चाहता है। अपने वीडियो पर अधिक से अधिक लाइक्स और व्यू बटोरना चाहता है। और इसके लिए उन्हें अपनी जान की भी कोई परवाह नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे ना जाने कितने ही वीडियो वायरल हुए जिसमें लोगों ने सिर्फ एक रील के लिए अपनी जान को खतरे में डाल दिया। अभी कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की ने लड़के का हाथ पकड़ते हुए एक ऊंची बिल्डिंग से लटकने का स्टंट किया था। वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। उसके बाद अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

शख्स ने ट्रैक्टर के साथ किया स्टंट

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपना आंखों पर यकीन नहीं होगा कि रील के लिए लोग ऐसा भी करने को तैयार हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है एक शख्स ट्रैक्टर के पीछे वाले टायर के बीच में खुद को फिट करते हुए उसे पकड़ लेता है। इसके बाद दूसरा शख्स ट्रैक्टर को चलाना शुरू करता है और पहला आदमी गोल-गोल घूमने लगता है। इस दौरान अगर उसका हाथ छूटता और गलती से वह टायर के नीचे आ जाता तो उसकी जान भी चली जाती है। मगर उसे इस बात की परवाह नहीं है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जान जाए पर स्टंटपंती ना जाए। दो शब्द इन महान पुरूष के लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1400 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नमूनों की कमी नहीं है हमारे देश में। दूसरे यूजर ने लिखा- इनके लिए शब्द ही नहीं बचे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट तो है भाई के पास। एक यूजर ने पूछा- वैसे ये हरकत किस खुशी में कर रहा है ये बंदा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये लोग मानसिक रोगी होते हैं।

ये भी पढ़ें-

ये मजदूर का दांत है कातिया! शख्स ने अपने दांतों से किया ऐसा कमाल जिसे देख हो जाएंगे दंग, Video हुआ वायरल

हैदराबाद के मशहूर रेस्टोरेंट के चिकन बिरयानी में मिला कीड़ा, ग्राहक ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की शिकायत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।