1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ये 150 की, ये 200 की...", विदेशी महिलाओं का रेट लगाते हुए लड़के का Video हुआ वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

'ये 150 की, ये 200 की...", विदेशी महिलाओं का रेट लगाते हुए लड़के का Video हुआ वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

 Reported By: Manish Prasad, Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 24, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 01:03 pm IST

जयपुर में एक लड़के ने विदेशी महिलाओं को परेशान करते और उनके लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

विदेशी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए युवक- India TV Hindi
विदेशी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

यूं तो भारत की संस्कृति रही है कि घर में आने वाला अतिथि भगवान के समान होता है। लेकिन कभी-कभी हमारे देश में लोग विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसा सुलूक करते हैं, जिससे पूरे देश को शर्मसार होना पड़ता है। हाल में कुछ ऐसी ही घटना राजस्थान के जयपुर में घटी। जहां एक लड़के ने विदेशी महिलाओं के दाम लगाते हुए वीडियो बनाया और इसे वायरल कर दिया। इस घटना ने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। युवक जयपुर के जमावरागढ़ का रहने वाला है।

विदेशी महिलाओं के साथ अभद्रता करते दिखा युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का जयपुर घूमने आई विदेशी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उनके दाम लगा रहा है। लड़का महिलाओं के तरफ उंगली दिखाकर उनके रेट बताते हुए वीडियो बना रहा है। लड़के को विदेशी महिलाओं के तरफ इशारा करते हुए, ये 150 की... ये 200 की... कहते हुए सुना जा सकता है। लड़का हिंदी में बोल रहा है इस वजह से महिलाओं को उसकी बातें समझ में नहीं आ रही। वहीं एक अन्य वीडियो में यह लड़का एक विदेशी महिला को अपनी लुगाई बता रहा है और विदेशी पुरुष को अपना साला बता रहा है।

पुलिस ने लड़के को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, ये लड़का आमेर किले में टूर गाइड है। वह आमेर और जयगढ़ के आसपास ही घूमते रहता है। वह आते-जाते विदेशी पर्यटकों को तंग करते और उनके साथ बद्तमीजी करते हुए कई बार देखा जा चुका है। इस बार फिर से उसका वीडियो विदेशी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग लड़के की इस हरकत पर भड़क गए और जयपुर पुलिस को टैग कर इस पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़के की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

ये भी पढ़ें:

न GYM न कोई स्पेशल डाइट, शख्स ने ऐसे कम किया 23 किलो वजन, गजब के इस ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी हो रही वायरल

VIDEO: वरमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच आया तीसरा शख्स, फिर जो हुआ वह देख लोगों का हिल गया दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।