1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये मजदूर का दांत है कातिया! शख्स ने अपने दांतों से किया ऐसा कमाल जिसे देख हो जाएंगे दंग, Video हुआ वायरल

ये मजदूर का दांत है कातिया! शख्स ने अपने दांतों से किया ऐसा कमाल जिसे देख हो जाएंगे दंग, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 04:01 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो देखने के बाद दूसरे यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपने दांत से उठाई सीमेंट की बोरी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है। यहां आपको दिन भर ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसके बारे में आपने कभीसोचा तक नहीं होता है। आप इंस्टाग्राम चलाते हो, फेसबुक चलाते हो या फिर ट्विटर पर एक्टिव हो, आपको हर जगह वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाएंगे। कभी पब्लिक प्लेस पर लोगों की रील बनाता हुआ वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। आपने भी इस तरह के कई वीडियो देखे ही होंगे। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स किसी दुकान में खड़ा है जहां सीमेंट की कई सारी बोरियां रखी हुई हैं। वीडियो में नजर आने वाला शख्स कहता है, 'दो बोरा का खेल, एक दांत में और एक हाथ में। वीडियो पूरा देखें।' इसके बाद वीडियो में नजर आता है कि वह आदमी एक बोरे को अपने दांतों से पकड़कर उठा लेता है और दूसरी बोरी को हाथों से पकड़ते हुए पीठ पर उठाता है। वीडियो में शख्स बोरी को ऐसे ही उठाते हुए चलकर बाहर भी आता है। 38 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख 77 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दांत टूट जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या फायदा इस ताकत का जब करना मजदूरी ही है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये मजदूर का दांत है कातिया। चौथे यूजर ने लिखा- दांत कितने मजबूत हैं इसके, गजब। वहीं एक यूजर ने लिखा- जिम में दांत मजबूत करने की भी एक्सरसाइज होती है क्या?

ये भी पढ़ें-

हैदराबाद के मशहूर रेस्टोरेंट के चिकन बिरयानी में मिला कीड़ा, ग्राहक ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की शिकायत

इस शख्स के पास है इतना पैसा कि घर के बाहर कूड़े की तरह पड़ा रहता है कैश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।