1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन रीलबाजों ने जिंदगी को मजाक समझ लिया है, रील के लिए जान के साथ खेलती लड़की का Video हुआ वायरल

इन रीलबाजों ने जिंदगी को मजाक समझ लिया है, रील के लिए जान के साथ खेलती लड़की का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2024 01:19 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 01:19 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बहुत ही खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है। अगर इस दौरान छोटी सी भी गलती होती तो उसका जान खतरे में जा सकती थी।

Screen Grab- India TV Hindi
रील बनाने के लिए लड़की ने किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की जनरेशन को अपनी जिंदगी की शायद परवाह ही नहीं है। तभी तो युवा लड़के और लड़कियां कुछ व्यू और लाइक्स के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए रील बना रहे हैं। इन्हें लगता है कि खतरनाक स्टंट करेंगे तो सोशल मीडिया पर जल्दी से वायरल हो जाएंगे, लोग हमें भी पहचानने लगेंगे। मगर इन्हें यह नहीं पता कि ऐसे खतरनाक स्टंट के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो से भरा हुआ है जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल हो गया। आइए आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

जिंदगी की परवाह ही नहीं है!

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लगता है कि इस लड़की को तो अपनी जिंदगी की कोई परवाह ही नहीं है। वायरल वीडियो में नजर आता है एक लड़का और लड़की किसी बिल्डिंग की छत पर खड़े हैं। उस छत पर लड़का लेट जाता है और लड़की उसका हाथ पकड़ते हुए छत से नीचे की तरफ लटकने की शुरूआत करती है। कुछ ही देर में लड़की उस लड़के का हाथ पकड़कर पूरी तरह से लटक जाती है और हवा में झूलने लगती है। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया है। अगर लड़का या लड़की का ग्रिप कमजोर होता है और हाथ छूटता है तो लड़की सीधे नीचे की तरफ गिरेगी जिससे उसकी जान भी जा सकती है। मगर वीडियो में लड़की के हाव-भाव देखकर तो ऐसा ही लगता है जैसे उसके जिंदगी से प्यार ही नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो बलॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर प्रिंस नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @Prince__0033 से शेयर करते हुए लोगों से इसपर प्रतिक्रिया मांगी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- अभी वो गिर जाए तो सारी मौज-मस्ती निकल जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखआ- इन्हें बेल्ट से मारना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे पागल लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

इस महिला ने तो हद ही कर दी, रील बनाने के लिए जान को खतरे में डाला, Video हुआ वायरल

ऑटोवाले ने बनाई ऐसी गजब की बॉडी जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।