1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑटोवाले ने बनाई ऐसी गजब की बॉडी जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

ऑटोवाले ने बनाई ऐसी गजब की बॉडी जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2024 11:48 am IST,  Updated : Jun 20, 2024 11:48 am IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऑटोवाला काफी फेमस हो रहा है। इसके फेमस होने का कारण उसकी फिटनेस और बॉडी है। लोग भी उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
अपनी बॉडी के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑटोवाला Image Source : INSTAGRAM

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसे फेमस होने की चाहत ना हो। हर कोई फेमस होना चाहता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो अजीबो-गरीब हरकत करते हुए और अजीब से रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बस मेहनत करते हैं और इंटरनेट की जनता उन्हें खुद ही फेमस कर देती है। आप सभी को अंकित बैयानपुरिया का नाम तो पता ही होगा। अपनी फिटनेस और बॉडी के कारण वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुए और हर कोई उन्हें जानता है। अंकित के बाद अब सोशल मीडिया पर एक ऑटोवाला फेमस या यूं कहें की वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर फेमस हुआ ऑटोवाला

इंस्टाग्राम पर आजकल एक ऑटोवाला काफी फेमस हो रहा है। इसके फेमस होने के पीछे का कारण उसकी मेहनत, लगन और उसकी बॉडी है। इस शख्स का नाम अबू ज़ैद हो जो ऑटो चलाता है। ऑटो चलाने के साथ ही साथ वह जिम भी करता है। और अपनी मेहनत की वजह से इस शख्स ने इतनी अच्छी बॉडी बना ली है कि उसे देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे। अबू ज़ैद के इंस्टाग्राम पर 60 हजार से अधिक फॉलोवर हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी ऑटोवाले को इतने सारे लोग फॉलो करते हों। यह सब अबू ज़ैद की मेहनत, फिटनेस और उसकी बॉडी के कारण हो रहा है। अबू ज़ैद के वीडियो देखने के बाद लोग भी मोटिवेट होते हैं।

यहां देखें अबू ज़ैद के पोस्ट

लोगों ने भी की खूब तारीफ

जो भी इंसान अबू ज़ैद के पोस्ट देखता है, वह खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाता है। एक यूजर ने लिखा- इस भाई ने अनुशासन और स्थिरता की परिभाषा को साबित कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आप हमें बहुत इंस्पायर करते हो। तीसरे यूजर ने लिखा- मान गए भाई तुम्हें, बहुत बढ़िया। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई आप हम सभी को मोटिवेट करते हो।

ये भी पढ़ें-

Video: समुद्र के किनारे मौज-मस्ती करना कपल को पड़ा भारी, अचानक आई लहर में बह गई लड़की

वाह क्या टेक्नोलॉजी है! सड़क साफ करने वाली मशीन का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिए रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।