सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। सुबह से लेकर शाम तक कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। इसी में से कभी-कभी एक या दो वीडियो ऐसे नजर आ जाते हैं जिसकी किसी ने कभी उम्मीद नहीं की होती है। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह बात तो पता ही होगी कि इन प्लेटफॉर्म्स पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक गजब की टेक्नोलॉजी देखने को मिली।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे वीड़ियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कोई गाड़ी सड़क पर चलाते हुए नजर आ रहा है। इस तरह की गाड़ी आमतौर पर देखने को नहीं मिलती है। इस गाड़ी के पीछे एक गोल सा प्लेट लगा हुआ है जो गोल-गोल घूमता है। इसी प्लेट पर चार बड़े-बड़े झाड़ू बंधे हुए हैं जो प्लेट के साथ ही साथ घूमते हैं। इसी प्लेट के घूमने की वजह झाड़ू भी घूमते हैं और सड़क पर सफाई हो जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Nshaileshyadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गजब की टेक्नोलॉजी है, बड़े संस्थानों को जरूर इसको और अच्छे से विकसित करना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार 900 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब है भाई। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसको ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
एक अकेले दरवाजे पर इतना जुल्म! शख्स ने दीवार की जगह दरवाजे पर लगवाया AC, वायरल हुआ Video
इस फैशन को क्या नाम दूं? बंदे का स्टाइल देख अपनी आंख मिचने लगेंगे आप, Video हो रहा है वायरल