1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: स्विमिंग पूल में बाघ देखते ही लोगों की निकल गई हवा, उसके बाद का नजारा देख लोग ले रहे हैं मजे

Video: स्विमिंग पूल में बाघ देखते ही लोगों की निकल गई हवा, उसके बाद का नजारा देख लोग ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 02:53 pm IST

कुछ लोग एक स्विमिगं पूल में मजे लेते हुए नहा रहे थे। मगर अचानक उन्हें नजर आया कि एक बाघ भी उस स्विमिंग पूल में हैं जिसे देखने के बाद हर किसी की हालत खराब हो गई।

Screen Grab- India TV Hindi
पूल में बाघ देखते ही लोगों की हुई हालत खराब Image Source : SOCIAL MEDIA

इस संसार में भिन्न-भिन्न प्रकार के जानवर हैं। इसमें से कुछ जानवर ऐसे हैं जिन्हें इंसान अपने घर पर पालता है और उसके साथ खेलता भी है। वहीं कई जानवर ऐसे भी हैं जिनका सिर्फ नाम सुनने के बाद लोगों की हालत खराब हो जाती है। बाघ, शेर, सांप, जंगली हाथी ऐसे जानवरों से लोग दूर रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन सोचिए कभी आप किसी स्विमिंग पूल में मजे कर रहे हैं और तभी इनमें से एक जानवर वहां आ जाए, तो आपका क्या होगा। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग स्विंमिंग पूल में मौज-मस्ती कर रहे हैं। सभी अपनी फोटो क्लिक करवा रहे हैं। तभी एक शख्स पीछे की तरफ देखता है तो उसे दिखता है कि उसी स्विमिंग पूल में एक बाघ भी तैर रहा है। उसे देखने के बाद उसकी हालत खराब हो जाती है। वह चिल्लाता है जिसके बाद हर किसी की नजर उस बाघ पर पड़ती है। इसके बाद क्या, हर कोई जितना जल्दी हो सकता था, बाहर निकलने लगता है। कुछ लोगों की तो हालत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई, जो वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में दिखने वाला बाघ पालतू मालूम पड़ता है क्योंकि उसने किसी पर भी हमला नहीं किया और पूल भी किसी घर में बना हुआ है तो वहां कोई पालतू जानवर ही आ सकता है। मगर यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebilllionaireslifestyle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 लाख 41 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये मेन सॉर्स नहीं मेन कोर्स है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने अपनी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। तीसरे यूजर ने लिखा- एक सेकंड के अंदर जान हथेली पर आ गई।

ये भी पढ़ें-

फेमस होने के लिए लड़की ने अपनाया नया तरीका, Video देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे

कलाकारी तो बहुत देखी होगी मगर ऐसी नहीं देखी होगी, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।