1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फेमस होने के लिए लड़की ने अपनाया नया तरीका, Video देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे

फेमस होने के लिए लड़की ने अपनाया नया तरीका, Video देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2024 01:54 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 01:54 pm IST

बस और ट्रेन के अंदर तो कई लोगों ने रील बनाई है जिसमें से कई वायरल भी हुए। मगर एक लड़की ने रील बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
पेड़ की डाली पर चढ़कर लड़की ने किया डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर दूसरा आदमी खुद को फेमस करना चाहता है। अब फेमस होना तो कुछ करना भी पड़ेगा इसलिए अधिकतर लोगों ने रील बनाने को ही फेमस होने का रास्ता मान लिया है। यह बात सच है कि कई लोग रील के जरिए फेमस हुए हैं मगर उनका कंटेंट या तो सबसे यूनिक था या फिर सबसे पहले उन्होंने उस कंटेंट की शुरूआत की थी। लेकिन अभी ज्यादातर लोग सिर्फ डांस करके रील बनाते हैं और फिर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए उसे अप्लोड हो कर देते हैं। इसके लिए कोई ट्रेन में डांस करता है तो कोई मेट्रो में वीडियो बनवाता है। लेकिन एक लड़की तो इन सब से भी ऊपर पहुंच गई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आपने अब तक कई लोगों को मेट्रो, ट्रेन और पार्क में डांस करते हुए रील बनाते देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी को पेड़ की डाली पर खड़े होकर डांस करते हुए और उसका वीडियो बनवाते हुए देखा है। हैरान हो गए, मगर वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की किसी पेड़ की एक डाली पर खड़ी है और वहां डांस करते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करवा रही है। रील बनाना गलत नहीं है मगर इस तरह खुद की जान को खतरे में डालकर रील नहीं बनवाना चाहिए। जिस डाल पर लड़की खड़ी है वह काफी पतली है और ऐसे करते हुए वह टूट भी सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @apkaveeru नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस और मेट्रो डांस की अपार सफलता के बाद पेश है ट्री डांस। इसे आप झाड़ डांस भी कह सकते हैं।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे बवाल डांस है। दूसरे यूजर ने लिखा- फेमस हो जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह रील के चक्कर में।

ये भी पढ़ें-

कलाकारी तो बहुत देखी होगी मगर ऐसी नहीं देखी होगी, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

अरे दीदी जगह तो देख लेती! लड़की ने ऐसी जगह बनाई रील जिसे देखने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।