1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Space Suit पहनकर मेट्रो में सफर करता दिखा शख्स, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Space Suit पहनकर मेट्रो में सफर करता दिखा शख्स, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2024 10:39 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 10:39 pm IST

इस भीषण गर्मी के बीच एक शख्स स्पेस सूट पहनकर मेट्रो के बीच घूमता हुआ नजर आया। एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
मेट्रो के अंदर स्पेस सूट पहनकर घूमता दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां कब आपको क्या नजर आ जाए, आप पहले से अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दूसरे दिन तो कुछ ऐसा नजर आ जाता है जो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वायरल हो रहा है वीडियो मेट्रो का है जिसमें एक शख्स अजीब सा ड्रेस पहनकर घूमता हुआ नजर आया। आइए फिर आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस समय गर्मी से लोग कितने परेशान है, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है। हर इंसान भीषण गर्मी से परेशान है और हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। इसी बीच एक शख्स अपने अजीब ड्रेस के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स मेट्रो के अंदर स्पेस सूट पहनकर घूम रहा है। मेट्रो के अंदर काफी भीड़ और उसी भीड़ के बीच वह शख्स स्पेस सूट पहना हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इससे पहले भी हुआ था एक वीडियो वायरल

यह कोई पहला वीडियो नहीं है जो इस शख्स का वायरल हो रहा हो। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह आदमी स्पेस सूट पहनकर इंडिया गेट के सामने डांस करता हुआ नजर आ रहा था। इंडिया गेट के पास स्पेस सूट पहनकर डांस करते शख्स को देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई और सभी उसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

मेट्रो में स्पेस सूट पहनकर घूमते शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इतनी गर्मी में। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स लोगों के लिए नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या लोग होते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- प्रदूषण से बचने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

ये भी पढ़ें-

दूसरों के काम में कमी खोजने वालों के साथ ऐसा ही होता है, आप भी देखें Viral Video

ट्रेन में बिकने वाले पावर बैंक की शख्स ने खोल दी पोल, Video देखने के बाद उड़ जाएंगे आपके होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।