आज के युवा काफी जोश में रहते हैं। उन्हें लगता है कि वो जवान हैं तो सबसे ज्यादा ताकतवर भी वही हैं। इसमें भी जो लड़के जिम जाते हैं वो तो अपने आगे किसी को कुछ समझते ही नहीं है। मगर कभी-कभी यह सोच उनपर भारी पड़ती है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। वीडियो को देखने के बाद आप भी इस बात से सहमत होंगे कि लड़के जोश-जोश में कई बार गलत लोगों से पंगा ले लेते हैं। आइए फिर देरी नहीं करते हैं और आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या देखने को मिला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का पंजा लड़ाने के लिए तैयार है। वह पंजा एक व्यस्क आदमी से लड़ा रहा है जिसके बाल और दाढ़ी सफेद हो चुके हैं। मगर उस आदमी की बॉडी काफी अच्छी है और यह देखने के बाद भी वह लड़का उससे पंजा लड़ाने को तैयार है। दोनों के बीच मुकाबला शुरु होता और शुरुआत में तो मुकाबल बराबर का लगता है। मगर अगले ही पल वह आदमी मुकाबले को एक तरफा कर देता है। लड़का उससे जीतने की काफी कोशिश करता है मगर वह सफल नहीं हो पाता है।
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'किसी का सिर्फ हुलिया देखकर उसकी औकात का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 41 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-
Video: स्विमिंग पूल में बाघ देखते ही लोगों की निकल गई हवा, उसके बाद का नजारा देख लोग ले रहे हैं मजे
फेमस होने के लिए लड़की ने अपनाया नया तरीका, Video देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे
संपादक की पसंद