सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है कि उसने जो देखा है, वो वाकई में सच है। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जानते थे, उसपर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है जिसने बहुत अजीब कपड़े पहने हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स फटा हुआ छाता लेकर किसी के आने का इंतजार कर रहा है। तभी बस से एक शख्स उतरता है जिसका पहनावा काफी अजीब है और साथ ही साथ हेयर स्टाइल भी अजीब सा है। शख्स ने ऊपर एक ब्लाऊज पहना हुआ है। इसके अलावा उसने एक कटा हुआ पैंट पहना है। इसके अलावा उसने एक और पैंट पहना हुआ है जो घुटने के नीचे तक ही है। उसने अपने बालों को भी बड़ा अजीब किया हुआ है। उसने अपने बालों को बीच में से उड़ा दिया है। इसके बाद वह सड़क पर चलते हुए नजर आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Fun_Viral_video नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लगता है अब उर्फी को टक्कर देने के लिए उर्फी का भाई कुर्फी आ गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 91 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब ये कौन आ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या नमूना है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा फैशन है? वहीं एक यूजर ने लिखा- कोई नहीं है टक्कर में।
ये भी पढ़ें-
Video: स्विमिंग पूल में बाघ देखते ही लोगों की निकल गई हवा, उसके बाद का नजारा देख लोग ले रहे हैं मजे