1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ये तो गिने भी नहीं जा रहे हैं, बाइक पर बैठे बच्चों की गिनती करना आपके लिए भी हो जाएगा मुश्किल, देखें Video

अरे ये तो गिने भी नहीं जा रहे हैं, बाइक पर बैठे बच्चों की गिनती करना आपके लिए भी हो जाएगा मुश्किल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2024 08:49 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 08:49 pm IST

एक शख्स बाइक पर इतने बच्चों को लेकर घूमने निकला जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग रिएक्ट करने लगे।

Screen Grab- India TV Hindi
कई सारे बच्चों को बैठाकर बाइक चलाता दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिनभर मनोरंजन के कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायल होते हैं जो लोगों को हैरत में डालने के लिए काफी होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा और आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो उसे देखने वाला हर यूजर हैरान हो गया। इतना ही नहीं कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए फिर आपको पहले वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपसे कोई पूछे कि एक बाइक पर अधिक से अधिक कितने लोग बैठ सकते हैं, तो आपका जवाब क्या होगा? जाहिर सी बात है कि आप जवाब में दो लोग बोलेंगे क्योंकि यही सही जवाब है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक चला रहा है मगर बाइक पर इतने बच्चे सवार हैं कि एक बार में आप उन्हें गिन भी नहीं पाएंगे। बाइक की सीट के अलावा पैरों पर, कंधे पर भी बच्चे बैठे हुए हैं। यहां तक की बाइक के मड-गार्ड पर भी बच्चे बैठे हुए हैं। और शख्स बड़े मजे से बाइक को चला रहा है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @NishiChoudhar15 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गिन कर बताइए कितने हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गिनती ही भूल गया ये देखकर। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं गिनती भूल जाऊंगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये एक दर्जन के आस-पास लग रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है मूर्ख आदमी।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर चलती दिखी 'उल्टी कार', Video देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

अब आपके AC का एक बूंद पानी भी नहीं होगा बर्बाद, जुगाड़ देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।