1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर चलती दिखी 'उल्टी कार', Video देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

सड़क पर चलती दिखी 'उल्टी कार', Video देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2024 07:39 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 07:39 pm IST

जुगाड़ करने वाले लोग कुछ भी कर सकते हैं और फिर उनका जुगाड़ देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अभी वायर हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपनी गाड़ी में लगाया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की तदाद कम नहीं है। और उसमें भी जब बात भारत की होती है तो यहां तो बिल्कुल भी कमी नहीं है। आप जिस मोहल्ले में चले जाइए, आप जिस गली में चले जाइए, आपको एक या दो लोग तो ऐसे मिल ही जाएंगे जो अपने जुगाड़ के लिए फेमस होंगे। ये लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ बैठाएंगे जिन्हें देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आजतक सड़क पर सीधी गाड़ियां चलती हुई कई बार देखी होगी। यह तो हर दिन का नजारा है। आप जब भी सड़क पर निकलते होंगे तो गाड़ियां दिखती ही होंगी जो सीधी तरह से  चलती हैं। मगर क्या आपने कभी सड़क पर उल्टी कार को चलते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा नजर आ रहा है। दरअसल एक शख्स ने जुगाड़ करके ऐसा कर दिया है। उसने गाड़ी में सीटें उल्टी कर दी हैं, छत पर छोटे पहिए लगा दिए हैं और इसके अलावा भी कई जुगाड़ किए हैं। इसी कारण वीडियो में एक उल्टी कार चलती हुई नजर आ रही है। शख्स ने अपनी गाड़ी का नाम 'उल्टी कार' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर imran_soyla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किस-किसको सवारी करनी है, कमेंट करो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- मैंने पूरा वीडियो देखा मगर उल्टी नहीं आई। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई कहां से देख कर गाड़ी चला रहा है? वहीं कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

अब आपके AC का एक बूंद पानी भी नहीं होगा बर्बाद, जुगाड़ देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, देखें Video

कालू नहीं बोलने का! कुत्ते को चिढ़ाना शख्स को पड़ गया भारी, अब Video देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।