1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कालू नहीं बोलने का! कुत्ते को चिढ़ाना शख्स को पड़ गया भारी, अब Video देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

कालू नहीं बोलने का! कुत्ते को चिढ़ाना शख्स को पड़ गया भारी, अब Video देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 06:00 pm IST

कुछ लड़के बैठकर एक कुत्ते को छेड़ रहे थे। मगर कुत्ते को कुछ ही देर में गुस्सा आ गया और इसका नतीजा उन में से एक लड़के को भुगतना पड़ा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

कुत्ते काफी वफादार जानवर होते हैं। उनके लिए आप एक बार कुछ करेंगे तो वो जिंदगी भर उसको एहसान मानते हैं और मुसीबत में पड़ने पर आपकी मदद भी करेंगे। मगर इसका उल्टा भी देखने को मिलता है। कुछ लोग अपने मजे के लिए कुत्ते को छेड़ देते हैं। इसके बाद उन्हें उसका नतीजा भी भुगतना पड़ता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक कुत्ते को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद गुस्से में कुत्ते ने जो किया, उसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

कालू सुनकर कुत्ते को आया गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको समझ में आएगा कि कुत्तों को बिना बात के छेड़ना कैसे भारी पड़ सकता है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा कि एक शख्स कुत्ते को दिखाते हुए कहता है, 'भाइयों ये हमारा दोस्त और इसे कालू बोलते हैं तो गुस्सा करता है।' इसके बाद वह और उसका दोस्त उसे कालू कहकर बुलाने लगते हैं। कालू सुनकर कुत्ते को गुस्सा आने लगता है। कुछ देर बाद वह वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स पर हमला कर देता है। वीडियो में आगे वह शख्स दिखाता है कि कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 50 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वो उन्हें चेतावनी दे रहा था मगर वो नहीं माने। दूसरे यूजर ने लिखा- कालू भाई को गुस्सा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा- कालू को कालू नहीं बोलने का। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये अब किसी के रंग का मजाक नहीं बनाएंगे।

ये भी पढ़ें-

लो बस यही देखना रह गया था, फोन चलाते बंदर का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अंकल और आंटी जी का जलवा देखा आपने? Video तो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।