1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल और आंटी जी का जलवा देखा आपने? Video तो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

अंकल और आंटी जी का जलवा देखा आपने? Video तो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 03:55 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अंकल और आंटी जी स्पोर्ट्स बाइक पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
स्पोर्ट्स बाइक पर घूमते अंकल-आंटी का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ तो वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल वीडियो को देखकर अपना अच्छा-खासा मनोरंजन करते होंगे। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आपको पता है कि सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक ऐसा अड्डा है जहां ऐसे कंटेंट की कोई कमी नहीं रहती है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अंकल और आंटी जी अपना जलवा दिखा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो ने खूब सारे लाइक्स भी बटोरे हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सड़क पर आप जब भी किसी स्पोर्ट्स बाइक को देखते होंगे तो उसे कोई ना कोई युवा लड़का या लड़की ही चलाती दिखती होगी। बाइक अधिकतर तो लड़के ही चलाते हैं मगर कभी-कभी कोई लड़की भी स्पोर्ट्स बाइक चला लेती है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें तो कुछ अलग ही नजारा नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो नजर आ रहा है कि एक अंकल जिनकी दाढ़ी भी पूरी तरह से सफेद हो चुकी है, वो स्पोर्ट्स बाइक चला रहे हैं। उनके पीछे आंटी जी बैठी हुई हैं और दोनों कहीं जा रहे हैं। सड़क से गुजरते एक शख्स ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rancibridalmakeup नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 लाख 22 हजार 868 लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा होना चाहिए कपल गोल्स। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बाइक इन्हें और भी जवान बना रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे अपनी 60 के उम्र में यही स्वैग चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसे बाइक्स को ऐसे ही राइडर्स की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

Air India की फ्लाइट में हुई बड़ी लापरवाही, यात्री के खाने में मिला बड़ा ब्लेड, कंपनी ने मानी अपनी गलती

VIDEO: आपत्तिजनक हालत में ट्रेन की सीट पर लेटा था कपल, TTE के आने के बाद भी नहीं माने, करते रहे बेशर्मी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।