1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब आपके AC का एक बूंद पानी भी नहीं होगा बर्बाद, जुगाड़ देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, देखें Video

अब आपके AC का एक बूंद पानी भी नहीं होगा बर्बाद, जुगाड़ देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 07:16 pm IST

एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर देखने को मिला जो AC और कूलर वालों के लिए कारगर साबित हो सकता है। अब यह कौन सा जुगाड़ है, वह जानने के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें और वीडियो भी देखें।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। बिजली से लेकर पानी की एक बूंद तक लोग बचा सकते हैं। यह बात हम ऐसे ही नहीं बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें गजब के जुगाड़ देखने को मिले। हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नए तरह का जुगाड़ देखने को मिला। इस वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि लोग किस लेवल तक जुगाड़ करने के बारे में सोच सकते हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसा तगड़ा जुगाड़ कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक शख्स ने गजब का जुगाड़ दिखाने के लिए रिकॉर्ड किया है। वीडियो में वह एक AC दिखाता है। उस AC में एक पाइप को जोड़ा गया है जो नीचे की तरफ आ रहा है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स कहता है, 'वो देखो AC, जब AC का पानी निकलेगा तो वो जाएगा कूलर के अंदर और ठंडी हवा अंदर।' वीडियो में शख्स ने एक अनोखा जुगाड़ दिखाया जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा हो। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अंकित नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @terakyalenadena से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जब आप 100 प्रतिशत दिमाग का इस्तेमाल करें। दूसरे यूजर ने लिखा- कूलर के पानी का जुगाड़ AC से। तीसरे यूजर ने लिखा- इंजीनियर है भाई। वहीं एक यूजर ने लिखा- कहां से आता है इतना दिमाग भाई।

ये भी पढ़ें-

कालू नहीं बोलने का! कुत्ते को चिढ़ाना शख्स को पड़ गया भारी, अब Video देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

लो बस यही देखना रह गया था, फोन चलाते बंदर का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।