1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिगरेट जलाने का ये अंदाज देख हर कोई हैरान है, Video देखने के बाद लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

सिगरेट जलाने का ये अंदाज देख हर कोई हैरान है, Video देखने के बाद लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2024 07:50 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 07:50 pm IST

आपने आजतक लोगों को अलग-अलग तरीके से सिगरेट जलाते हुए देखा होगा। कोई लाइटर का इस्तेमाल करता है तो कोई माचिस का। मगर वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का तो तरीका ही अलग है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपनी उंगली में आग लगाकर जलाई अपनी सिगरेट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जिन्हें डर, भय, खौफ जैसी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये लोग अपने शर्तों पर अपनी जिंदगी जीते हैं और खतरनाक स्टंट करते रहते हैं। कोई बाइक पर स्टंट करता है तो कोई कार के साथ स्टंट करता है। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक अलग स्टंट देखने को मिला। शख्स ने अपनी सिगरेट को जलाने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया, वो किसी स्टंट से कम नहीं है। अब उसने ऐसा क्या किया कि वीडियो वायरल हो गया, उसे जानने के लिए खबर को पढ़ना होगा।

शख्स ने अपनी उंगली से जलाई सिगरेट

आप अब तक कई लोगों से मिले होंगे जो सिगरेट पीते होंगे। आपने उन्हें सिगरेट जलाते हुए भी देखा है, वो कैसे जलाते हैं? कोई लाइटर से जलाता होगा तो कोई माचिस से। कभी-कभी कुछ लोग स्टोव से भी जला लेते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी को अपनी उंगली से सिगरेट जलाते हुए देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स सबसे पहले बाइक की टंकी में अपनी उंगली डालकर पेट्रोल में डूबाता है। इसके बाद वो अपनी उंगली को स्पार्क वाली जगह पर ले जाता है और दोस्त बाइक स्टार्ट करने लगता है। उस स्पार्क से उसकी उंगली में आग लगती है और फिर वह अपनी सिगरेट को उंगली से जलाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 92 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं जिसे इंस्टाग्राम पर memetastic.me_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई हैकर है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- यही कारण है कि महिलाएं लंबे समय तक जिंदा रहती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़कों की जिंदगी का एक नॉर्मल दिन। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं इसे फायर बॉय कहूंगा।

ये भी पढ़ें-

ऐसा काम तो बस हॉस्टल वाले ही कर सकते हैं! Video देखने के बाद आपको पता चलेगा खाना पकाने का नया तरीका

पेंशन लेने की उम्र पंगे ले रहे हैं ये दोनों, Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने लगाई क्लास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।