1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी की समझदारी को दूर से ही प्रणाम है, Video देखने के बाद आप भी अपने हाथ जोड़ लेंगे

दीदी की समझदारी को दूर से ही प्रणाम है, Video देखने के बाद आप भी अपने हाथ जोड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2024 10:08 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 10:08 pm IST

आजकल लोग ना जाने कैसी-कैसी हरकत करते हुए वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। इसके बाद जब उनका वीडियो वायरल होता है तो लोग मजाक बनाने में बिल्कुल भी देरी नहीं करते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां आपको दिन भर ऐसे कई वीडियो और पोस्ट देखने को मिल जाएंगे जो आपका अच्छा-खासा मनोरंजन कर देंगे। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह बात अच्छे से समझ में आई होगी। लेकिन अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं तो आपको बता दें कि डांस, लड़ाई से लेकर अजीबो-गरीब हरकते हुए लोगों के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी तीसरी कैटेगरी यानी अजीबो-गरीब हरकत वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए अब आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

दीदी की समझदारी तो देखिए

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना फोन बंद करके बैठ जाएंगे और सोचेंगे कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या देखना पड़ता है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की स्ट्रेटनर से अपने बालों को स्ट्रेट कर रही है। अब स्ट्रेटनर को बिजली का कनेक्शन भी चाहिए तो लड़की ने उसे एक एक्सटेंशन बोर्ड में कनेक्ट किया है। मगर हैरानी तब शुरू होती है जब दिखता है कि उस एक्सटेंशन बोर्ड को तीसरे एक्सटेंशन बोर्ड में जोड़ा गया है। और इस तरह लड़की ने एक्सटेंशन बोर्ड की रेल लगा दी है। और आखिरी एक्सटेंशन बोर्ड उसके पास के बोर्ड में ही लगा हुआ है जहां वह सीधे तौर पर स्ट्रेटनर को लगा सकती थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @DesiMemesTweets नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर को लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जोर का झटका धीरे से लगेगा दीदी को। दूसरे यूजर ने लिखा- घर उड़ जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इलेक्ट्रिकल इंजीनियर लगती है। एक यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं इस दुनिया में। वहीं एक यूजर ने लिखा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें-

यह साइकिल किस ग्रह पर पाई जाती है! Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

सिगरेट जलाने का ये अंदाज देख हर कोई हैरान है, Video देखने के बाद लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।