1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोटरसाइकिल का ऐसा कायाकल्प देखकर तो कंपनी वाले भी डर जाएंगे, Video देख लोगों ने भी किया ट्रोल

मोटरसाइकिल का ऐसा कायाकल्प देखकर तो कंपनी वाले भी डर जाएंगे, Video देख लोगों ने भी किया ट्रोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 06:18 pm IST

एक शख्स ने अपनी मोटरसाइकिल का ऐसा मॉडिफिकेशन किया जिसे एक बार देखने के बाद आप कई दिनों तक उसे भूल नहीं पाएंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक का ऐसा मॉडिफिकेशन देखा है आपने? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां किस दिन आपके सामने कैसा वीडियो आ जाए, आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जो आमतौर पर अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। मगर कभी-कभी किसी वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिसे देखने के बाद आप कितना भी भूलना चाहें, उसे भूल नहीं पाएंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही मोटरसाइकिल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप उसे भूल नहीं पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर एक मोटरसाइकिल खड़ी है जिसे शख्स ने मॉडिफाई करवाया हुआ है। शख्स ने तमाम तरह के रंग से उसे पेंट कर दिया है। किसी जगह लाल रंग तो किसी जगह पीला रंग तो कहीं हरा रंग लगा हुआ है। इसके अलावा कहीं नबंर का स्टीकर लगा हुआ है तो कहीं जोकर और बंदूक का स्टीकर लगा हुआ है। कुल मिलाकर बात यह है कि बाइक को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस बाइक को देखने के बाद आप उसे भूल नहीं पाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर usshub नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसे ट्रोल भी किया है। एक शख्स ने लिखा- मर जाऊंगा पर ये मॉडिफिकेशन नहीं करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मांगने वाले भी साइकिल से जाना पसंद करेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- मॉडिफाई करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। चौथे यूजर ने लिखा- छपरीपंती पीक पर है। वहीं एक यूजर ने लिखा- तुमको खुद चलाने में शर्म नहीं आती है।

ये भी पढ़ें-

ये सब एनर्जी ड्रिंक का कमाल है भाई! लड़की का भयंकर डांस देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

Clean Shave होकर सरप्राइज देने पहुंचा बेटा मगर पापा ने कर दी कुटाई, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।