1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: ट्रेन की तरह पटरी पर फुल स्पीड में दौड़ाई ट्रैक्टर, इंजीनियरिंग का यह बेहद ही खास नमूना देख दंग रह गए लोग

VIDEO: ट्रेन की तरह पटरी पर फुल स्पीड में दौड़ाई ट्रैक्टर, इंजीनियरिंग का यह बेहद ही खास नमूना देख दंग रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 18, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 01:52 pm IST

अब तक आपने रेलवे ट्रैक पर सिर्फ ट्रेनों को ही दौड़ते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी ट्रैक्टर को पटरी पर दौड़ते हुए देखा है अगर नहीं देखा तो इस वीडियो में देख लीजिए।

पटरी पर ट्रैक्टर दौड़ाते दिखाई दिया शख्स- India TV Hindi
पटरी पर ट्रैक्टर दौड़ाते दिखाई दिया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारा देश सिर्फ खनीज से ही नहीं बल्कि काफी क्रिएटिव लोगों से भी भरा है। हमारे देश में जुगाड़ी लोगों की कोई कमी नहीं है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही क्रिएटिव इंसान का वीडियो मिला है। जिसे देखने के बाद लोग उसके इस क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे हैं। 

ट्रैक पर दौड़ाई ट्रैक्टर

आज तक आपने जुगाड़ के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन इस वीडियो को तो देख लोगों का दिमाग ही हिल गया। दरअसल, एक शख्स ने अपना जुगाड़ दिखाते हुए एक ट्रैक्टर को ट्रेन बना दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रैक्टर को रेल की पटरी पर सरपट दौड़ए जा रहा है। पहले तो इस ट्रैक्टर को ऐसे देख लगा जैसे ट्रैक्टर ट्रेन की पटरी के बीचोबीच दोड़ रहा है लेकिन अगर गौर से देखा जाए तो ये ट्रैक्टर ट्रेन की पटरी पर ही फुल स्पीड से दौड़ रही है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर के पहियों की जगह ट्रैक्टर में ट्रेन के पहिए लगे हुए हैं। जिस वजह से ट्रैक्टर आराम से पटरी पर दौड़ ट्रैक्टर के पीछे एक ट्रॉली भी लगी हुई है और जिसमें पत्थर भरे हुए हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @akshatkumar नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- इंडिया से ये टेक्नोलॉजी बाहर नहीं जानी चाहिए। दूसरे ने कहा- इंडिया में सबकुछ मुमकिन है। 

ये भी पढ़ें:

लड़की ने दादाजी की उम्र के 1-2 नहीं बल्कि बनाएं 7-7 बॉयफ्रेंड, पेंशन के पैसों से गर्लफ्रेंड को कराते हैं ऐश

VIDEO: डॉली चायवाले ने मालदीव में समन्दर किनारे लगाई अपनी टपरी, घूमने आए विदेशी पर्यटकों को पिलाई चाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।