1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Clean Shave होकर सरप्राइज देने पहुंचा बेटा मगर पापा ने कर दी कुटाई, Video हुआ वायरल

Clean Shave होकर सरप्राइज देने पहुंचा बेटा मगर पापा ने कर दी कुटाई, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2024 04:06 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 04:06 pm IST

एक लड़के ने अपने पापा को सरप्राइज करने के लिए एक फैसला लिया। इसके बाद वह जब अपने पापा के पास पहुंचा तो उसके पापा भड़क गए और वहीं मारने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के कई कंटेंट बनाकर अप्लोड किए जाते हैं। कोई लोगों के साथ प्रैंक करता हुआ वीडियो बनाता है तो कोई फनी वीडियो बनाता है। इसके अलावा कुछ लोग घर वालों को सरप्राइज करने का भी वीडियो बनाते हैं। वो कुछ ऐसा करेंगे जिसकी उनके घरवालों को उम्मीद नहीं होती है और फिर वीडियो बनाते हुए उनके सामने जाते हैं। इसके बाद उनके घरवाले जैसा रिएक्ट करते हैं, उसका वीडियो बनाकर वो पोस्ट कर देते हैं। अभी एक इसी कंटेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

पापा को सरप्राइज करना पड़ा भारी

एक लड़के ने अपने पापा को सरप्राइज देते है उनका रिएक्शन रिकॉर्ड करने का फैसला लिया। इसके बाद उसने क्लीन शेव करवा लिया और कैमरे की तरफ देखते हुए खड़ा हो गया। इसके बाद पीछे से उसके पापा आए और कुछ देर बाद वह अपने पापा की तरफ मुड़ गया। पहले तो उसके पापा उसे देखते रहे और अचानक जब उनका गुस्सा कंट्रोल नहीं हुआ तो उन्होंने उसे चाटा मार दिया। इसके बाद कुछ देर रूकते हैं और फिर उसे मारने लगते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में यह दावा किया गया है कि, 'बेटा अपने पापा को क्लीन शेव करके सरप्राइज देना चाहता था।' ऐसा भी हो सकता है कि लोगों के मनोरंजन के लिए इस वीडियो को बनाया गया हो, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया गया है कि बेटे और पिता के बीच विवाद हुआ जब बेटे ने क्लीन शेव से उन्हें सरप्राइज देने की कोशिश की। वायरल वीडियो में पिता गुस्से में अपने बेटे को मारते हुए नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- परिवार की शान होती हैं मुछें। दूसरे यूजर ने लिखा- बाप के सामने ज्यादा हीरोगिरी नहीं करते। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे चिकने बनोगे तो पिटोगे ही। वहीं कुछ यूजर्स ने अलग रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- मारा क्यों, खुद भी तो क्लीन शेव है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्राइम है, ऐसे कौन मारता है अपने बच्चे को।

ये भी पढ़ें-

दुनिया को बचाने से पेट नहीं भरता भाई साहब, चूल्हे पर रोटी पकाते इंडियन स्पाइडर-मैन का Video हुआ वायरल

दो भैंसों पर सवारी करते दिखा डॉगी, Video में कुत्ते का भौकाल देख सन्न रह गए लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।