1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक अकेले दरवाजे पर इतना जुल्म! शख्स ने दीवार की जगह दरवाजे पर लगवाया AC, वायरल हुआ Video

एक अकेले दरवाजे पर इतना जुल्म! शख्स ने दीवार की जगह दरवाजे पर लगवाया AC, वायरल हुआ Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2024 05:55 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 05:55 pm IST

जुगाड़ का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक लड़के ने AC की ऐसी फिटिंग कराई है जिसकी आपने कभी उम्मीद तक नहीं की होगी।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा जुगाड़ कभी देखा है आपने? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों कोई कमी नहीं है। लोगों को बस मौके की तलाश होती है और मौका मिलते ही वो ऐसे-ऐसे जुगाड़ खोज निकालते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर यकीन ना हो। यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखने को मिले। एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी के घरों में AC तो लगा ही होगा। आपने AC कहां लगवाया हुआ है? जाहिर सी बात है आपने अपने रूम के अंदर ही लगवाया होगा। और AC के आउटडोर यूनिट को छत पर या बाहर की दीवार पर लगवाया होगा। मगर एक शख्स ने तो अलग ही खेला कर दिया। लड़के ने AC के इंडोर यूनिट को जो ठंडी हवा देता है, उसे अपने कमरे के दरवाजे पर लगवा दिया और आउटडोर यूनिट को दरवाजे के बाहरी हिस्से पर लगाव दिया। लड़के के इस जुगाड़ को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा और कुछ लोगों के तो होश ही उड़ जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर love.connection_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- क्या जुगाड़ है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- इंजीनियर इंजीनियरिंग के अलावा सब कुछ करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बेचारे गेट पर इतना जुल्म। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई ने दूसरे इंजीनियर्स को शॉक्ड कर दिया है।

ये भी पढ़ें-

इस फैशन को क्या नाम दूं? बंदे का स्टाइल देख अपनी आंख मिचने लगेंगे आप, Video हो रहा है वायरल

जोश-जोश में गलत आदमी से पंजा लड़ाने पहुंच गया नौजवान, पल भर में शख्स ने ठिकाने लगा दी उसकी अक्ल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।