1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे कारनामे से आप हमेशा बचें, शख्स ने बाइक के साथ किया खतरनाक स्टंट, Video देख उड़ जाएंगे होश

ऐसे कारनामे से आप हमेशा बचें, शख्स ने बाइक के साथ किया खतरनाक स्टंट, Video देख उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 28, 2024 11:01 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 11:01 pm IST

एक लड़के ने बाइक के साथ ऐसा खतरनाक स्टंट किया जिसे करना तो दूर आप देखकर भी डर जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बाइक के साथ किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की जनरेशन के लड़कों के मन से शायद डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। तभी तो लड़के बाइक और कार के साथ ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं जिसे सिर्फ देखने से ही कई लोगों को डर लगने लगता है। सोशल मीडिया इस बात को काफी अच्छे से जानता है कि लड़के कैसे-कैसे खतरनाक स्टंट करते हैं क्योंकि सबसे ज्यादा वीडियो तो सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का खतरनाक स्टंट करत हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप आपके होश उड़ जाएंगे। आइए फिर आपको लड़के के स्टंट के बारे में बताते हैं।

लड़के ने किए कई खतरनाक स्टंट

सोशल मी़डिया पर एक खतरनाक स्टंट से भरा हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का बाइक पर कहीं जा रह है। मगर ना जाने उसे अचानक क्या होता है और वह चलती से बाइक से पीछे की तरफ आकर उतर जाता है। इस दौरान बाइक चलती रहती है और वो भी बैरियर पकड़कर बाइक के साथ भागता रहता है। इसके बाद वो अपने पैरों को जमीन पर रोक लेता है और बाइक के साथ खींचते हुए आगे जाता है। कुछ दूर आगे जाने के बाद वह जमीन पर बैठकर ये वाला स्टंट करने लगता है। ऐसे खतरनाक स्टंट को करना किसी के भी जान को खतरे में डाल सकता है इसलिए ऐसे खतरनाक स्टंट को नहीं करना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक और कारण कि पुरुषों की तुलना में क्यों महिलाएं ज्यादा लंबे समय तक जीती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- करना क्या चाहता है? दूसरे यूजर ने लिखा- स्टंट नहीं रुकना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इसलिए तो एक्सीडेंट होते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या कर रहा है, नहीं है मन चलाने का तो साइड में लगा दे।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी लड़कों का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Video देखकर लोग ने किए ऐसे कमेंट

हॉलीवुड फिल्म की अनोखी बाइक को शख्स ने देसी जुगाड़ से किया तैयार, Video हो रहा है जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।