1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: रेलवे ट्रैक के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थी महिला, ट्रेन आई फिर भी नहीं हटी तो ड्राइवर ने मार दी लात

VIDEO: रेलवे ट्रैक के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थी महिला, ट्रेन आई फिर भी नहीं हटी तो ड्राइवर ने मार दी लात

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2024 07:18 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 07:18 pm IST

एक वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रेन ड्राइवर को महिला की सुरक्षा में कदम उठाते देखा जा सकता है।

रेलवे ट्रैक पर फोटो खिंचवा रही महिला को ट्रेन ड्राइवर ने पटरी से लात मारकर हटाया- India TV Hindi
रेलवे ट्रैक पर फोटो खिंचवा रही महिला को ट्रेन ड्राइवर ने पटरी से लात मारकर हटाया Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बढ़ाने के चक्कर में लोग कुछ अलग करने का सोच लेते हैं और ऐसे में वह अपनी जान जोखिम में डालने से पहले सोचते भी नहीं हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को फोटो खिंचवाने के लिए रेलवे ट्रैक के पास पोज देते हुए दिख रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @uniladtech नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है - कुछ लोग अपने आस-पास की दुनिया से बेखबर होते हैं।

ट्रेन की पटरी पर खड़े होकर महिला खिंचवा रही थी फोटो

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर फोटो क्लिक करवा रही है। तभी पीछे से एक ट्रेन आ जाती है। ट्रेन हॉर्न भी देती है लेकिन महिला ट्रैक से हटने का नाम तक नहीं लेती। जब महिला ट्रैक के पास से नहीं हटती, तो ड्राइवर इंजन के दरवाजे के पास खड़ा हो जाता है और महिला को वहां से लात मारकर हटा देता है। यह घटना कहां की और कब की है फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन वीडियो देखने से यह साफ तौर पर पता चलता है कि ये घटना विदेश की ही है। 

वीडियो देख लोगों ने ट्रेन ड्राइवर की खूब तारीफ की

गौरतलब है कि, आए दिन रेलवे ट्रैक पर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें लोग अपनी सुरक्षा को ताक पर रखकर रील बनाते हुए देखे जाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 1 लाख 29 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। जहां एक तरफ ड्राइवर को उसकी समझदारी के लिए तारीफें मिल रही हैं, तो वहीं फोटो खिंचवा रही महिला को लोग सलाह देते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

एक तरफ पड़ी रही चिता, इधर रिश्तेदार गेम खेलने में रहे मस्त, Video जिसने भी देखा यही कहा- बड़े खतरनाक लोग हैं भाई

DL के लिए अफगानिस्तान में ऐसे होता है 'तालिबानी' टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।