1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. DL के लिए अफगानिस्तान में ऐसे होता है 'तालिबानी' टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

DL के लिए अफगानिस्तान में ऐसे होता है 'तालिबानी' टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 04:13 pm IST

अफगानिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ड्राइविंग टेस्ट देते दिखाई दे रहे हैं। ड्राइविंग टेस्ट की टेक्निक को देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही।

ड्राइविंग टेस्टे के लिए आए कैंडिडेट्स- India TV Hindi
ड्राइविंग टेस्टे के लिए आए कैंडिडेट्स Image Source : INSTAGRAM

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन चल रहा है। ऐसे में तालिबानी नेता अपने मन के मुताबिक सारा काम कर रहे हैं। हाल में वहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो अफगानिस्तान में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हो रहे एक टेस्ट का है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @filmymantramedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और वीडियो में बताया गया है कि अफगानिस्तान में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कुछ इस तरह से टेस्ट होते हैं। जहां दुनिया के सभी देशों में ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू करने के लिए तमाम तरह की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। आई टेस्ट से लेकर वाहनों को चलाने तक के हुनर को इस परीक्षा में आंका जाता है, वहीं, ट्रैफिक के नियमों से जुड़े सवालों का जवाब भी देना होता है। लेकिन अफगानिस्तान में वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ती।

ऐसे होती है परीक्षा

वीडियो में ये देखा जा सकता है कि एक शख्स कुर्सी पर लाइसेंस बनवाने आए लोगों के फॉर्म लेकर बैठा हुआ है। उस शख्स के सामने ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आए हुए लोग बैठे हुए हैं। अफगानिस्तान में लोग अपने टेस्ट के दौरान गियर लगाने, ब्रेक लगाने, क्लच दबाने जैसे कई तरह की प्रक्रियाओं की एक्टिंग कर के बताते हैं और ये सबकुछ किसी गाड़ी पर बैठकर नहीं बल्कि एक कुर्सी पर बैठकर बताना पड़ता है। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा - भारत में तो ये भी नहीं करना पड़ता। आपको सिर्फ अपनी फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी पड़ती है बाकि का काम खुद एजेंट ही कर देते हैं। दूसरे ने लिखा- अफगानिस्तान के लोगों को ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत ही नहीं पड़ती। वहां अगर आप किसी को कुचल भी दोगे तो कोई सजा नहीं होती। तीसरे ने लिखा- मैं बार-बार ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो जाता हूं। लेकिन अब मुझे पास करना है इसलिए मैं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने अफगानिस्तान जा रहा हूं।

ये भी पढ़ें:

Video: रईसी हो तो ऐसी! इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने गर्लफ्रेंड के कदमों में बिछा दीं नोटों की गड्डियां

एक तरफ पड़ी रही चिता, इधर रिश्तेदार गेम खेलने में रहे मस्त, Video जिसने भी देखा यही कहा- बड़े खतरनाक लोग हैं भाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।