1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: रईसी हो तो ऐसी! इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने गर्लफ्रेंड के कदमों में बिछा दीं नोटों की गड्डियां

Video: रईसी हो तो ऐसी! इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने गर्लफ्रेंड के कदमों में बिछा दीं नोटों की गड्डियां

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 28, 2024 12:51 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 12:51 pm IST

कोई कितना अमीर हो सकता है आप इस वीडियो को देखकर खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं। जहां एक शख्स ने सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए नोटों की गड्डियां बिछा दी।

नोटों की गड्डियों पर गर्लफ्रेंड को ले जाता हुआ शख्स- India TV Hindi
नोटों की गड्डियों पर गर्लफ्रेंड को ले जाता हुआ शख्स Image Source : INSTAGRAM/@MR.THANK.YOU

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर रोज तरह-तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हमारी उंगलियां और नजरें अचानक से किसी पोस्ट को देख ठहर जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी रईसी का बखान करते हुए दिख रहा है। वीडियो को देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में लोगों के पास इतना पैसा होता है और होता भी है तो क्या वे लोग इसी तरह से अपने पैसों का इस्तेमाल करते हैं।

शख्स ने गर्लफ्रेंड के पैरों के नीचे बिछा दी नोटों की गड्डियां

दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए उसके पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछा दी। ऐसा उसने तब किया जब उसकी गर्लफ्रेंड हेलीकॉप्टर से नीचे उतर रही थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को रीसिव करने के लिए हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा हुआ है। हलीकॉप्टर के आने के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ उसे हेलीकॉप्टर से नीचे उतारता है। अपनी गर्लफ्रेंड को हेलीकॉप्टर से नीचे उतारने के लिए वह नोटों की सीढ़ियां बनाए हुए है। गर्लफ्रेंड के उतरते ही उसके पैर सीधे उन नोटों की गड्डियों पर पड़ते हैं। ऐसे ही शख्स ने पूरे रास्ते अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नोट बिछाए हुए है। मानो जैसे रेड कार्पेट के बजाय नोट बिछाई गई हो।

वीडियो देख लोगों ने पूछा - कौन है यह शख्स

इस इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, वीडियो में दिख रहा शख्स रशियन बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सर्गेई कोसेंको (Sergei Kosenko) हैं। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @mr.thank.you से पोस्ट किया है। सर्गेई अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन इसी तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 21 हजार लोगों ने लाइक किया है और करोड़ों लोगों ने इसे देखा है। वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की रईसी का अपने अनुसार अंदाजा लगा रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर कहा - ये तो रईसी की हद है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा कि शख्स को पैसों की इज्जत करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

तेज रफ्तार कार की चपेट में आईं दो लड़कियां और 1 महिला, तीनों की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर

सहेली के कंधे पर चढ़कर रील बना रही थी लड़की, फिर Video में आगे जो हुआ वह देख यूजर्स लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।