1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक कपल रील बनाता रहा और दूसरे के साथ हो गया खेला, Video देखकर आ जाएगी आपको हंसी

एक कपल रील बनाता रहा और दूसरे के साथ हो गया खेला, Video देखकर आ जाएगी आपको हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 28, 2024 08:39 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 08:39 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक है मगर उसमें दो अलग-अलग चीजें देखने को मिल रही हैं जिसे देखने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में रील का एक अलग ही नशा चढ़ा हुआ है। हर दूसरा इंसान सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इसे एक सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। सबसे ज्यादा रील्स युवा पीढ़ी बना रही है। कोई डांस करते हुए रील बनाता है तो कोई अजीब हरकत करते हुए बनाता है। कुछ लोग ऐसे हैं जो मेहनत करते हैं और अच्छे कंटेंट पर अपनी रील बनाते हैं लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे ही कुछ भी रिकॉर्ड करके अपना रील बना लेते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां दो अलग-अलग कपल रील बनाते नजर आ रहे हैं। इसमें एक कपल के साथ गजब का खेला होता है। आइए फिर आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक कपल सीढ़ी से उतरते हुए गाने पर डांस करते हुए रील बना रहे हैं। वहीं उनके पीछे एक दूसरा कपल भी अपना रील बना रहा होता है। जो कपल सीढ़ी से नीचे उतरते हुए रील बनाता है, उसकी रील तो सही बनती है। मगर पीछे वाले कपल में लड़का लड़की को बाहों में उठाते हुए घूमता है और इसी दौरान खेल हो जाता है। दरअसल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़की सीढ़ी से नीचे लुढ़कते हुए गिरती है। यह नजारा दूसरे कपल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और वीडियो वायरल हो गया। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hasna.mana.hai.1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सभी टिकटॉकर्स को एक ही जगह मिल जाती है शायद। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो असली हो गया एकदम। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरा ध्यान पहले से ही पीछे था। एक यूजर ने लिखा- और बनाओ रील। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

मैच के बीच शख्स ने छेड़ दी अपने रिश्ते की बात, सामने से मिला बड़ा मजेदार रिप्लाई, फोटो हुई वायरल

VIDEO: रेलवे ट्रैक के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थी महिला, ट्रेन आई फिर भी नहीं हटी तो ड्राइवर ने मार दी लात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।