1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "अगर UP में MJ का कन्सर्ट होता...", 'पंचायत-3' के गाने पर नाचते दिखे माइकल जैक्सन, बंदे ने Video एडिट कर एक-एक स्टेप करा दिया मैच

"अगर UP में MJ का कन्सर्ट होता...", 'पंचायत-3' के गाने पर नाचते दिखे माइकल जैक्सन, बंदे ने Video एडिट कर एक-एक स्टेप करा दिया मैच

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 05:58 pm IST

शानदार तरीके से एडिट किए गए इस वीडियो को सचिन शिरसाट नाम के यूजर ने शेयर किया है और इसे इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

म्यूजिकल कन्सर्ट में डांस करते हुए माइकल जैक्सन- India TV Hindi
म्यूजिकल कन्सर्ट में डांस करते हुए माइकल जैक्सन Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा मीम और मजेदार वीडियो खूब वायरल होते हैं। ऐसे वीडियो धड़ल्ले से शेयर भी किए जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें माइकल जैक्सन को पंचायत-3 के शानदार गाना ' ऐ राजा जी...' पर एक कन्सर्ट के दौरान डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को एडिट कर के बनाया गया है लेकिन इस वीडियो में इस तरह से एडिटिंग की गई है जिससे ये समझ आ रहा कि माइकल जैक्सन वास्तव में इसी गाने पर डांस कर रहे हैं।

पंचायत-3 के गाने पर नाचते दिखे माइकल जैक्सन

वैसे आपको ये बता दें कि वीडियो में माइकल जैक्सन के जिस कन्सर्ट को दिखाया गया है, वह उनके म्यूजिक वीडियो 'Dangerous' का है। लेकिन किसी ने इस वीडियो का इस्तेमाल करते हुए उसमें पंचायत - 3 के गाने ' ऐ राजा जी...' को जोड़ दिया है। वीडियो को इस तरह से सिंक किया गया है कि माइकल जैक्सन के सारे डांस स्टेप्स इस गाने पर मैच कर रहे हैं। वीडियो में किंग ऑफ पॉप को भोजपुरी गाने की धुन के साथ एकदम सही तालमेल में नाचते और ताल मिलाते हुए देखा जा सकता है।  

लोगों को पसंद आई बंदे की एडिटिंग

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sachin_shirsat_editz ना के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "अगर माइकल जैक्सन का कन्सर्ट UP में होता।" वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और साढ़े 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर खूब मजेदार  कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने ऐसा एडिट किया कि एक-एक स्टेप मैच करा दिया। दूसरे ने लिखा- भाई मैं तो इस वीडियो को लूप में लगा के देख रहा हूं। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट कर वीडियो एडिट करने वाले की खूब तारीफ की है। 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के स्ट्रीट फूड का दीवाना हुआ अमेरिकी यूट्यूबर, Video शेयर कर खूब की तारीफ

DL के लिए अफगानिस्तान में ऐसे होता है 'तालिबानी' टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।