1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान के स्ट्रीट फूड का दीवाना हुआ अमेरिकी यूट्यूबर, Video शेयर कर खूब की तारीफ

पाकिस्तान के स्ट्रीट फूड का दीवाना हुआ अमेरिकी यूट्यूबर, Video शेयर कर खूब की तारीफ

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 28, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 05:02 pm IST

क्या आपको पता है भारत से भी ज्यादा जायकेदार खाना पाकिस्तान में मिलता है। ये बात हम नहीं बल्कि खाने-पीने के शौकिन लोग बोल रहे हैं। अब हाल में ही वायरल हो रहे इस विदेशी युवक को ही देख लीजिए जो पाकिस्तानी खाने का इस कदर दीवाना हुआ कि उसे अगर फूड पॉइजनिंग भी हो जाएगा तो भी वह उन खानों को खाना नहीं छोड़ेगा।

पाकिस्तान की गलियों में घूमता हुआ Youtuber- India TV Hindi
पाकिस्तान की गलियों में घूमता हुआ Youtuber Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर्स के कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहेत हैं। ये ब्लॉगर्स दुनिया को खाने-पीने के शानदार ठिकानों के बारे में बताते हैं। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में स्ट्रीट फूड्स की तुलना की जाए तो भारत से बढ़कर पाकिस्तान में ज्यादा जायकेदार स्ट्रीट फूड्स मिलते हैं। अधिकतर फूड ब्लॉगर्स का भी ऐसा मानना है कि अगर आपको अच्छा खाना है तो आप एक बार पाकिस्तान जरूर जाइए। पाकिस्तान में भारत से ज्यादा अच्छा और लाजवाब टेस्ट मिलेगा। हाल में ही एक ऐसे विदेशी युवक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक पाकिस्तानी स्ट्रीट फूड्स के मजे लेते हुए दिख रहा है। वीडियो को देखने से साफ तौर पर पता चल रहा है कि युवक पाकिस्तानी स्ट्रीट फूड्स का दीवाना हो गया है। वह खाने को लेकर फूले नहीं समा रहा है 

पाकिस्तानी खाने के लिए बावला हुआ विदेशी युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेश से आया युवक पाकिस्तान की गलियों में घूम रहा है। वहां के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिख रहा है। सबसे पहले वह एक हलवे की दुकान पर पहुंचता है, जहां वह हलवे का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है। इसके बाद वह गर्म दूध का स्वाद लेता है, फिर वह समोसे और पकोड़ों का स्वाद लेता है बाद में वह लस्सी पीता है और बताता है कि इसका स्वाद काफी लाजवाब है। ऐसे ही वह पाकिस्तान की अलग-अलग गलियों में घूमते हुए अपने होटल पहुंचता है।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर colinduthie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम हैंडल से यह पता चलता है कि वीडियो में दिख रहा विदेशी युवक अमेरिका का रहने वाला है और उसका नाम उसका कोलिन है। कोलिन अमेरिका का रहने वाला है और इस वक्त वह पाकिस्तान घूमने आया हुआ है। वह वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह पाकिस्तानी खाना इतना आएगा कि उसे फूड फूड पॉइजनिंग हो जाएगी। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15.9 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 8 लाख 90 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

एक तरफ पड़ी रही चिता, इधर रिश्तेदार गेम खेलने में रहे मस्त, Video जिसने भी देखा यही कहा- बड़े खतरनाक लोग हैं भाई

DL के लिए अफगानिस्तान में ऐसे होता है 'तालिबानी' टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।