1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ईंट और सीमेंट से महिला ने घर पर ही बनाया देसी वॉशिंग मशीन, Video में धुलकर दिखाएं कपड़े

ईंट और सीमेंट से महिला ने घर पर ही बनाया देसी वॉशिंग मशीन, Video में धुलकर दिखाएं कपड़े

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 25, 2024 02:27 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 09:30 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ईंट और सीमेंट की मदद से वॉशिंग मशीन बनाती नजर आ रही है।

कपड़े धोती हुई महिला- India TV Hindi
कपड़े धोती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल हर काम को करने के लिए मशीन का सहारा लिया जाने लगा है। जैसे कपड़े धोने के लिए लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हर कोई इस मशीन को नहीं खरीद सकता। मशीन खरीदने के बाद बिजली की खपत का बिल अलग से देना पड़ता है। लेकिन एक महिला ने अपने घर पर ही देसी वॉशिंग मशीन बनाकर तैयार कर दिया। जिसमें बिजली बिल देने का भी झंझट भी नहीं है। महिला का ये धांसू जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Stories

देसी वॉशिंग मशीन का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ईंट और सिमेंट की मदद के घर पर ही वॉशिंग मशीन बना रही है। इस मशीन में महिला ने पानी के निकलने का भी सिस्टम बनाया है। पानी को निकालने के लिए महिला ने देसी मशीन में एक पाइप भी जोड़ रखा है। साथ में पानी भरने के लिए एक टंकी भी लगाई गई है। महिला ने इसे बनाते वक्त वॉशिंग मशीन में मिलने वाली तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखा है।

कमेंट कर लोगों ने वॉशिंग मशीन पर दिया फिडबैक

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्रम पर @mahi00000p नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मशीन तो अच्छी है लेकिन अगर ज्यादा कपड़े हुए तो धोते-धोते इंसान की हालत खराब हो जाएगी। दूसरे ने कहा- क्या फायदा ऐसी मशीन का आखिर में कपड़े हाथ से ही धोने पड़ रहे हैं। तीसरे ने लिखा- इस वॉशिंग मशीन में बहुत ही ज्यादा पानी का इस्तेमाल होगा।

ये भी पढ़ें:

तेज रफ्तार कार की चपेट में आईं दो लड़कियां और 1 महिला, तीनों की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर

सहेली के कंधे पर चढ़कर रील बना रही थी लड़की, फिर Video में आगे जो हुआ वह देख यूजर्स लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।