1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "मैं शारिक की बहन से प्यार करता हूं", प्रेमी ने प्रेमिका के परिजनों को लिखा लेटर, कहा- मेरा निकाह कराओ नहीं तो...

"मैं शारिक की बहन से प्यार करता हूं", प्रेमी ने प्रेमिका के परिजनों को लिखा लेटर, कहा- मेरा निकाह कराओ नहीं तो...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 25, 2024 03:02 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 03:02 pm IST

एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका और उसके घर वालों के लिए एक लेटर लिखा और उसे प्रेमिका के घर के बाहर और प्रेमिका के कॉलेज के बाहर चिपका दिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में एक प्रेमी ने अपने प्रेम का इजहार करने के लिए ऐसा रास्ता अपनाया कि मामला चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, प्रेमी ने अपने प्रेमिका के लिए एक लव लेटर लिखकर उसे प्रींट करवाया और फिर लेटर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की दीवाल पर चिपका दिया। चिपकाए हुए लेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेटर में प्रेमी ने एक शख्स की बहन से प्यार करने का जिक्र किया है और उसके घरवालों को उससे निकाह न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।

लेटर में क्या लिखा है

प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर दरवाजे पर आत्महत्या करने का धमकी भरा लेटर भी चिपकाया है। वायरल हो रहे इस लव लेटर से फिलहाल पुलिस पूरी तरह से अनजान है। लेटर में प्रेमी ने लिखा है- "मैं शारिक की बहन से बहुत प्यार करता हूं। जो हमें RRP में हुआ। मेरा उससे निकाह करा दो। कुछ लोग मेरे और उसके बीच में आने की कोशिश कर रहे हैं। जो मेरा निकाह उससे नहीं होने देना चाहते। इस वजह से मैं इनके घर पुल मंडी के सामने आत्महत्या करूंगा। प्यार करना है तो कोई मुझे बताओ। प्लीज हेल्प मी पुल मंडी पिपुल्स।" लेटर के अंत में प्रेमी ने अपना नाम नहीं लिखा है। नाम के बजाय उसने आपका अपना भाई, खुदा हाफिज लिखा है।

(फतेहगढ़ से जितेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

तेज रफ्तार कार की चपेट में आईं दो लड़कियां और 1 महिला, तीनों की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर

सहेली के कंधे पर चढ़कर रील बना रही थी लड़की, फिर Video में आगे जो हुआ वह देख यूजर्स लेने लगे मजे

AC वाला हेलमेट; गुजरात में सिर पर लगाकर ड्यूटी करते दिखे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, VIDEO

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।