1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हॉलीवुड फिल्म की अनोखी बाइक को शख्स ने देसी जुगाड़ से किया तैयार, Video हो रहा है जमकर वायरल

हॉलीवुड फिल्म की अनोखी बाइक को शख्स ने देसी जुगाड़ से किया तैयार, Video हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 28, 2024 09:13 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 09:13 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक अनोखी बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों को मेन इन ब्लैक की याद आई तो कुछ लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब और अनोखी है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रोल करेंगे तो कुछ वीडियो तो आपको नॉर्मल जैसे दिखेंगे मगर उन्हीं के बीच में एक या दो वीडियो ऐसे दिख जाएंगे, जो आपको हैरान कर देंगे। इसके बाद उनके कमेंट्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। अभी हम आपके लिए एक ऐसा ही पोस्ट लेकर आए हैं जिसमें हैरान कर देने वाला वीडियो और हंसा देने वाले कमेंट्स हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी ने कभी ना कभी मेन इन ब्लैक फिल्म को तो देखा ही होगा। इस फिल्म के तीसरे भाग में एक अनोखी बाइक देखने को मिली होगी। अब आपके दिमाग में उस बाइक की छवि तो आ ही गई होगी। क्या आपने कभी उस बाइक को अपनी आंखों के सामने सड़क पर चलते हुए देखा है? एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए उसकी कॉपी बना दी और सड़क पर चला कर भी दिखाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jayaalok.sharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 72 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये मेन इन ब्लैक 3 से प्रेरित है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेन इन ब्लैक से ले आया क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- इसे पानी में चला, मजा आएगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये पंचर हुई तो? वहीं कुछ यूजर्स हंसने वाली इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

एक कपल रील बनाता रहा और दूसरे के साथ हो गया खेला, Video देखकर आ जाएगी आपको हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।