1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी लड़कों का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Video देखकर लोग ने किए ऐसे कमेंट

पाकिस्तानी लड़कों का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Video देखकर लोग ने किए ऐसे कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 28, 2024 09:34 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 09:34 pm IST

सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ से भरा हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लड़कों ने अपने जुगाड़ से चलती ट्रक को एक स्विमिंग पूल बना दिया है। लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पाकिस्तान का है।

Screen Grab- India TV Hindi
जुगाड़ से पाकिस्तान के लड़कों ने बना लिया स्विमिंग पूल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। डांस, लड़ाई और रील के वीडियो तो वायरल होते ही हैं। इसके साथ ही साथ जुगाड़ के भी वीडियो वायरल होते हैं। कभी कोई देसी तरीके से अपने घर में ही वाशिंग मशीन बना लेता है तो उसका वीडियो वायरल होता है। तो कोई बाइक में पंखा लगाकर उसमें अपना जुगाड़ दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी जुगाड़ का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जब लोग गर्मी से परेशान होते हैं या फिर मौज-मस्ती करने का मन होता है तो वो स्विमिंग पूल चले जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चलती ट्रक के अंदर स्विंमिंग पूल देखा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऐसा ही जुगाड़ वाला पूल देखने को मिला। दरअसल कुछ लड़कों ने ट्रक के एक निश्चित ऊंचाई तक पॉलीथीन से ढक दिया है। इसके बाद उसके अंदर पानी भर लिया है और फिर स्विमिंग पूल का मजा ले रहे हैं। ट्रक सड़क पर चल रही है और लड़के उसमें मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को लोग पाकिस्तान का बता रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर truckawaly_vlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 36 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तान वालों के पास स्विमिंग पूल जाने के भी पैसे नहीं हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- किसी खंभे के तार से छू जाने का डर है। तीसरे यूजर ने लिखा- नहाओ भाई लेकिन पानी रोड़ पर ना फेंको, लोगों को दिक्कत होती है। चौथे यूजर ने लिखा- ये है पाकिस्तान का स्विमिंग पूल। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये पाकिस्तान के शेखपूरा का है।

ये भी पढ़ें-

हॉलीवुड फिल्म की अनोखी बाइक को शख्स ने देसी जुगाड़ से किया तैयार, Video हो रहा है जमकर वायरल

एक कपल रील बनाता रहा और दूसरे के साथ हो गया खेला, Video देखकर आ जाएगी आपको हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।