1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ये तो छोटा पैकेट और बड़ा धमाका निकला, बच्चे का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे दंग

Video: ये तो छोटा पैकेट और बड़ा धमाका निकला, बच्चे का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 26, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 02:49 pm IST

एक बच्चे ने मेले में लगे झूले के साथ ऐसा स्टंट किया जिसे देखकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्चे ने झूले के साथ किया बड़ा खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ तो वायरल होता ही रहता है। कभी मजेदार पोस्ट वायरल हो जाते हैं तो कभी लोगों के मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो जाता है। कभी पब्लिक प्लेस पर रील बनाते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अश्लील हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा डांस, लड़ाई और खतरनाक स्टंट के भी वीडियो वायरल होते हैं। वैसे स्टंट से याद आया, अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।

मेले में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी मेले का है। वीडियो में एक बच्चा नजर आ रहा है जो झूले के नीचे आने का इंतजार कर रहा है। झूले के नीचे आते ही वो उसे पकड़कर लटक जाता है। झूले के साथ बच्चा भी घूमने लगता है मगर उसे जरा सा भी डर नहीं लगता है। बच्चा उस चलते झूले पर ही करतब करने लगता है और अंत में सुरक्षित नीचे उतर भी जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। मगर लोगों के रिएक्शन को पढ़ने से पहले एक बार आप उस वायरल वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mkb7482 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 18 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये कोई ऐसा वैसा बच्चा नहीं है, तूफान है। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़ा खतरनाक बच्चा है, ये आर्मी में जाए तो अच्छा रहेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये छोटा बॉम बड़ा धमाका है। चौथे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं असली खतरों के खिलाड़ी। वहीं एक यूजर ने लिखा- काफी खतरनाक बच्चा है।

ये भी पढ़ें-

बालों को ये किस काम पर लगा दिया इसने, पूरा Video देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

कारगिल विजय दिवस के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा Video, इसे देख आपको भी होगा गर्व

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।